Advertisement

4 महीने से रूस में है युवक, बिहार में नीट पेपर प्रोटेस्ट में हो गई FIR

बिहार के किशनगंज के एक युवक ने दावा किया है कि वो पिछले 4 महीने ने रूस में है. लेकिन नीट पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान हिंसा को लेकर उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. युवक ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

Kishanganj News
गौरव कुमार
  • किशनगंज,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

बिहार के किशनगंज जिले के एक युवक ने नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए. युवक का दावा है कि उसे नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन मामले में नामजद कर दिया गया है. जबकि वह पिछले चार महीने से रूस में रह रहा है. 

वायरल हो रहा युवक का वीडियो-
जिला के बहादुरगंज के सतमेढ़ी कोलभितत्ता निवासी सदाकत कौनैन  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह स्वयं को रूस में बताते हुए कहता है कि वह पिछले चार महीनों से वहीं रह रहा है और 25 जुलाई को बहादुरगंज के एलआरपी चौक में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत में मौजूद ही नहीं था. ऐसे में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जाना पूरी तरह गलत है.

निष्पक्ष जांच हो- सदाकत कोनैन
सदाकत कौनैन ने वीडियो में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रशासन से अपील की है कि यदि जांच में उसके दावे सही पाए जाएं. तो उसका नाम FIR से हटाया जाए. इस मामले पर जब किशनगंज के पुलिस सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से बच रही है. 

सरकार ने सभी मामले वापस लेने का किया है फैसला-
बिहार सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से जुड़े सभी मामलों को वापस लेने की घोषणा कर दी है. गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 26 जुलाई सुबह 6 बजे से पहले दर्ज सभी FIR, शिकायतें और कारण बताओ नोटिस वापस लिए जाएंगे. इन मामलों में गिरफ्तार सभी लोगों को भी तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया गया है. वहीं इस मामले को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है. उस क्षेत्र के स्थानीय जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने इसकी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के कई मामले है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement