Advertisement

निशात फातिमा का डांस वीडियो हुआ वायरल, सहकर्मी संग दिखीं खुश, अब हत्या के बाद चर्चा में आया वीडियो

इस वीडियो में निशात अपने स्कूल के सहकर्मियों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद इसे निशात और सऊद के बीच हुए कथित विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि इस वीडियो का हत्या की घटना से कोई सीधा संबंध था.

Viral Teachers Day Dance Video of Nishat Fatima S
अभिषेक वर्मा
  • लखीमपुर खीरी ,
  • 24 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या के बाद अब शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निशात अपने स्कूल के सहकर्मियों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद इसे निशात और सऊद के बीच हुए कथित विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि इस वीडियो का हत्या की घटना से कोई सीधा संबंध था.

शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में डांस करती दिखीं निशात
वायरल वीडियो शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है. इसमें स्टेज पर निशात फातिमा के अलावा दो महिला शिक्षिकाएं और तीन पुरुष शिक्षक नजर आ रहे हैं. सभी कार्यक्रम में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में निशात एक पुरुष सहकर्मी के साथ कपल डांस करती नजर आती हैं. वीडियो में निशात काफी खुश दिखाई दे रही हैं. वह अपने पुरुष सहकर्मी का हाथ पकड़कर डांस करती नजर आती हैं. इसी वीडियो को लेकर अब दावा किया जा रहा है कि इसे देखने के बाद निशात और सऊद के बीच विवाद हुआ था.

निशात की एक करीबी रिश्तेदार, जो कक्षा 7 में पढ़ती है, ने कथित तौर पर हिडेन कैमरे पर बताया कि वीडियो को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई थी. कुछ स्थानीय लोगों ने भी दबी जुबान में इस वीडियो को दोनों के बीच विवाद से जोड़कर देखा है.

21 सितंबर को स्कूल में हुई थी गोलीबारी
दरअसल, 21 सितंबर को लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने स्थित चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में गोलीबारी हुई थी. आरोप है कि सऊद ने निशात फातिमा की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. घटना के समय स्कूल में बच्चों की परीक्षा चल रही थी. गोली चलने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल की बिल्डिंग खाली कराई. कई बच्चे डरकर रोने लगे और कुछ अपना टिफिन और पानी की बोतल तक स्कूल में छोड़कर चले गए.

जांच के बाद ही साफ होगी विवाद की असली वजह
शिक्षक दिवस का यह वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, अभी वीडियो और हत्या के बीच सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है. फिलहाल इस वीडियो को हत्या की वजह मानना जल्दबाजी होगी. निशात और सऊद के बीच विवाद की असली वजह और वीडियो की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement