Advertisement

Nautapa Yoga: इस दिन से शुरू हो रहा है नौतपा योग... जानिए गर्मी पर पड़ेगा इसका कैसा असर

देश के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान ने लोगों के हाल बेहाल किए हुए हैं. और अब जल्द ही साल का सबसे गर्म महीना, ज्येष्ठ माह शुरू होने वाला है. सूर्य 24 मई से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा जो गर्मी बढ़ने का संकेत है.

Heatwave conditions
शिल्पी सेन
  • लखनऊ,
  • 22 मई 2024,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं. न सिर्फ़ तेज़ गर्म हवा चल रही है बल्कि मैदानी इलाक़ों और ख़ास कर यूपी के ज़्यादातर ज़िलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है. मौसम वैज्ञानिकों के साथ-साथ ज्योतिर्विज्ञान की माने तो आने वाले दिनों में ये गर्मी और बढ़ सकती है. इस बीच 25 मई और 1 जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम दो चरण के मतदान होना है. 

ज्योतिर्विज्ञान की गणना के अनुसार 24 मई से 'नौतपा' योग शुरू हो रहा है. इस ख़ास योग में सूर्य राशि परिवर्तन कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा. ज्योतिष विज्ञान के विशेषज्ञों की मानें तो 24 मई से सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ेंगी जिससे गर्मी बढ़ेगी. लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिर्विज्ञान विभाग के डॉ बिपिन पांडेय का कहना है कि 24 मई को भोर में 3:31 बजे ( 3:31 am) सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा. रोहिणी चंद्रमा का नक्षत्र है और इसका ये असर होता है कि इससे गर्मी बहुत बढ़ जाती है. 

क्या है नौतपा 
'नौतपा' या नौ-तपा जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है नौ दिन ताप के होते हैं. नौ दिन इसका असर रहता है।सूर्य ऐसे एंगल पर होते हैं कि किरणें सीधी पड़ती हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि नौ दिन बहुत गर्म रहेंगे. इसके बीच में बारिश का अनुमान भी है जिससे इसकी गर्मी थोड़ी कम हो सकती है. पर उसके बाद फिर 7 जून को मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य प्रवेश करेंगे जिससे 'ताप' यानी गर्मी बढ़ी रहेगी.

14-14 दिन सूर्य एक एक नक्षत्र में होते हैं।ख़ास बात ये है कि 24 मई से ही ज्येष्ठ महीना भी शुरू होगा जो सबसे गर्म महीना माना जाता है. ज्येष्ठ महीना समाप्त होने पर 22 जून के बाद से राहत मिलेगी. उस समय सूर्य आद्रा नक्षत्र के प्रवेश कर जाएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement