अजय राय ने PM मोदी पर की अशोभनीय टिप्पणी, मच गया सियासी बवाल, देनी पड़ी सफाई

उत्तर प्रदेश की सियासत में घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है. उसको लेकर बीजेपी के नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं. बीजेपी की तरफ से लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं.

UP News
gnttv.com
  • लखनऊ,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही अभी 8 महीनों का वक्त बाकी हो, लेकिन अभी से इस भीषण गर्मी में सियासी पर भी चढ़ने लगा है. इस बार सियासी पारा चढ़ने की वजह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पीएम मोदी को लेकर एक अशोभनीय टिप्पणी है. दरअसल अजय राय महोबा में एक गैंगरेप पीड़िता से मिलकर जब वापस जा रहे थे, तभी कार में बैठते वक्त अपने किसी कार्यकर्ता से बातचीत के दौरान पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जो अभद्र था और वह वीडियो में रिकॉर्ड हो गया. अब इसको लेकर बीजेपी के नेता लगातार अजय राय पर हमलावर हैं. अब अजय राय ने जवाब दिया है. उनका कहना है कि ये AI से बनाया गया है. वीडियो से छेड़छाड़ किया गया है.

पीएम मोदी पर अजय राय की अशोभनीय टिप्पणी-
राजनीति में कभी-कभी नेता अपना घर खो बैठते हैं और मर्यादाओ की सीमा लांघकर अशोभनीय टिप्पणी कर देते हैं. एक बार फिर यूपी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय अपने विवादित बयान से सुर्खियों में आ गए. दरअसल महोबा में गैंगरेप पीड़िता से मिलकर वापस जाते वक्त अजय राय और उनके कार्यकर्ता के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड हो गई. जिसमें अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. अजय राय अपनी कर में सवार होते वक्त कार्यकर्ताओं से कह रहे है कि कह देना मोदी से जाकर कि अजय राय ने उनकी %$%$ दी. 

पीएम मोदी पर टिप्पणी पर बवाल-
वीडियो के वायरल होने के बाद सियासी घमासान मच गया. भारतीय जनता पार्टी के नेता वीडियो को ट्वीट करके इसे कांग्रेस के शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से देना बताया. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए.

यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है - शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से।

वहीं, शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा कि ये यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष की भाषा है, वो भी देश के प्रधानमंत्री के लिए, लगातार हार की कुंठा जो ना कराए !!

AI जेनरेटेड है वीडियो- अजय राय
जब अजय राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे आज महोबा में रेप पीड़िता से मिलने गए थे, लेकिन वीडियो AI जेनरेटेड है. इससे ज्यादा उन्होंने कुछ नहीं बताया और कॉल काट दिया.

पहले भी विवादों में रहे हैं अजय राय-
पीएम मोदी और गृहमंत्री पर टिप्पणी:
उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बयान का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को देशवासियों को धोखा देने वाला और गद्दार करार दिया.

राफेल और नींबू-मिर्ची पर तंज: उन्होंने राफेल विमान पर तंज कसते हुए एक खिलौने वाले विमान पर नींबू-मिर्च बांधकर प्रदर्शन किया और सवाल उठाया कि सरकार इसका इस्तेमाल कब करेगी?

स्मृति ईरानी पर 'लटके-झटके' वाला बयान: अमेठी दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए 'लटके-झटके' वाली टिप्पणी की थी, जिस पर भारी सियासी बवाल मचा था.

पीएम मोदी और सीएम योगी को जमीन में गाड़ने की धमकी: 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने एक जनसभा में बयान दिया था कि 'आप लोग नमक रखे रहना, 7 मार्च को मोदी-योगी को जमीन में गाड़ दिया जाएगा.' इस मामले में उनके खिलाफ राजद्रोह (124A) का मुकदमा भी दर्ज किया गया था.

(महोबा से नाहिद अंसारी के साथ समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED