उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किन्नर की मोहब्बत में पागल 3 बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया. जिसके बाद वह किन्नर के साथ फरार हो गया.
चार महीने महीने बीत जाने के बाद भी जब युवर वापस नहीं लौटा, तो पीड़ित महिला ने थक हारकर बच्चों सहित गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बड़े अधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई.
दरसअल शामली जनपद निवासी राबिया की शादी 24 जनवरी 2020 को मुजफ्फरनगर जनपद के आर्यपुरी मोहल्ले में इस्तखार बेग के साथ हुई थी. जिससे उसके तीन बच्चे भी है. आरोप है की शादी के बाद से ही पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. लेकिन हद तो तब पार हो गई जब 4 महीने उसका पति इस्तखार बेग एक किन्नर की मोहब्बत में पड़ गया. मोहब्बत उसके सिर इस कदर सवार हुई कि वह अपनी पत्नी राबिया को तीन तलाक देकर अपने घर का ताला लगाकर फरार हो गया.
पीड़िता के पति इस्तखार ने करीब 4 महीने से उसके किसी फोन या मैसेज का जवाब नही दिया. इतना सब होने के बाद महिला के सब्र का बांध टूटा और वह तो थक हारकर गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची. जहां उसने आलाधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई. जिस पर पुलिस ने भी इस मामले में शिकायत पर अपनी जांच शुरू कर दी है.
मामले में पीड़ित पत्नी राबिया का कहना है कि वह अपने हस्बैंड के खिलाफ कंप्लेंट कराई है. उसका पति एक किन्नर जिसका नाम शाहबेग है उसके साथ भाग गया है. राबिया के 3 बच्चे भी है. उसका पति उसे तलाक देकर किन्नर से साथ फरार हुआ है.
राबिया का कहना है कि उसकी शादी को 6 साल हो चुके हैं. वहीं पति तलाक देकर 4 महीने से फरार चल रहा है. उस पर 4 महीने से फरार है घर से चला गया ताला लगाकर मेरी शादी 6 साल पहले हुई थी 4 महीने हो गए चार महीने से डाइवोर्स देकर घर से भाग गया ताला लगाकर घर में ना कोई फोन करता ना मैसेज ना बच्चों को पूछा. जिसके बाद वह एसएसपी के पास आईं है अपनी शिकायत दर्ज करवाने.