Advertisement

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर मार्शल की तैनाती, दुर्घटना में पीड़ितों को मिलेगी मदद; भटकने वालों को रास्ता भी दिखाएंगे

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर मार्शल की तैनाती की गई है. किसी भी दुर्घटना के दौरान मार्शल पीड़ितों की मदद करेंगे. कोई रास्ता भटक गया है तो उसे राह दिखाएंगे. सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा की भी होगी.

सुरक्षा और लोगों की मदद के लिए द्वारका हाइवे पर मार्शल तैनात रहेंगे
वरुण सिन्हा
  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST
  • सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा की होगी जिम्मेदारी
  • हाइवे पर 24 घंटे तीन शिफ्ट में तैनात होंगे मार्शल
  • NHAI ने की है मार्शल की तैनाती

देश में नेशनल हाइवे पर सरकारी संपति को कई बार नुकसान पहुंचाया जाता है. निर्माण कार्य के दौरान चोरी की घटना या कोई दुर्घटना को रोकने के लिये दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे(द्वारका एक्सप्रेस वे) पर नेशनल हाइवे ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मार्शल की तैनाती की है. ये मार्शल 24 घंटे हाइवे पर तैनात रहेंगे.

हादसा होने पर तुरंत मदद के लिए पहुंचेंगे मार्शल
कई बार हाइवे पर हादसा होने पर समय पर मदद नहीं मिल पाने की वजह से लोगों की जान चली जाती है. ऐसे में इन मार्शल की पहली जिम्मेदारी हाइवे पर दुर्घटना से पीड़ित लोगों को समय पर मदद पहुंचाने की होगी. ये किसी भी तरह की घटना, दुर्घटना और होनी-अनहोनी की सूचना कंट्रोल रूम में देंगे. इसके अलावा अगर आप हाइवे पर रास्ता भटक जाते हैं तब ये मार्शल हर मुश्किल में आपको सहयोग करेंगे.

हाइवे पर 24 घंटे तैनात रहेंगे मार्शल
द्वारका एक्सप्रेस वे पर अभी कई चरण में निर्माण कार्य चल रहा है. ऐसे में निर्माण सामग्री की चोरी की घटनाओं को देखते हुए भी ये मार्शल 24 घंटे तैनात रहेंगे. सभी मार्शल को अलग-अलग क्षेत्र दिए गए हैं. एक से दो किलोमीटर के दायरे में 2 से 3 मार्शल तैनात किए गए हैं. मार्शल दीपक बताते हैं कि हम एक्सप्रेस वे पर होने वाली हर छोटी बड़ी चीज का ध्यान रखते हैं.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) की ओर से द्वारका एक्सप्रेस वे पर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए मार्शल 3 शिफ्टों के हिसाब से तैनात किए गए हैं. असल में एक्सप्रेस वे से कई बार इलेक्ट्रिक केबल, सीमेंट, रोड़ी से बने बैरिकेड्स भी चोरी हो चुके हैं. ऐसे में अब मार्शल की तैनाती से चोरी रोकने और घटना-दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सकेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement