Advertisement

आ गया कॉकरोच मैन, नगर निगम के ऑफिस में कॉकरोच वाला प्रोटेस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा के बीच मथुरा में कॉकरोच प्रोटेस्ट सामने आया है. मथुरा नगर निगम के ऑफिस के गेट पर दीपक शर्मा नाम के सामाजिक कार्यकर्ता कॉकरोच के भेष में पहुंचे और म्यूजिक पर डांस करके यमुना में गंदे नालों के गिरने का मुद्दा उठाया.

Mathura Cockroach Protest
gnttv.com
  • मथुरा,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की खूब चर्चा हो रही है. ये पार्टी धूम मचाए हुए है. इस बीच कॉकरोच प्रोटेस्ट भी सामने आया है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में कॉकरोच स्टाइल में प्रदर्शन किया गया. कॉकरोच के भेष में म्यूजियम पर डांस करते प्रोटेस्ट इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

कॉकरोच स्टाइल प्रोटेस्ट-
मथुरा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स कॉकरोच के भेष में नगर निगम के ऑफिस में प्रदर्शन कर रहा है. कॉकरोच की ड्रेस में म्यूजियम पर डांस कर रहा है. ये शख्स कॉकरोच के स्टाइल में ऑफिस की सीढ़ियों पर चलता है. इस शख्स के हाथ में एक म्यूजिक सिस्टम भी है. जिसमें गाना बज रहा है. कॉकरोच प्रोटेस्ट देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई.

कॉकरोच प्रोटेस्ट क्यों?
नगर निगम ऑफिस में कॉकरोच प्रोटेस्ट करने वाले शख्स का कहना है कि यमुना नदी में गिरने वाले खुले नालों को रोकने के लिए प्रोटेस्ट है. इससे वो काफी क्षुब्ध हैं. उनका कहना है कि वृंदावन में यमुना में नाले गिर रहे हैं और यमुना का पानी पूरी तरह से प्रदूषित हो गया है. प्रोटेस्ट करने वाले का कहना है कि कॉकरोत के भेष में इसलिए आया हूँ कि क्योंकि पद पर बैठे पदाधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण बोर्ड इनकी निगरानी के लिये है, लेकिन फिर भी यमुना में लगातार नाले गिर रहे हैं. उनका कहना है कि किसी भी नदी में प्रदूषण करना गलत है. यह तथ्य हम जनता के सामने रख देते हैं.

कौन हैं मथुरा के कॉकरोच मैन?
कॉकरोच के भेष में प्रदर्शन करने वाले शख्स का नाम दीपक शर्मा है. वो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वो लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के सामने उठाते रहते हैं. इस बार उन्होंने यमुना में पॉल्यूशन का मुद्दा उठाया है. लेकिन इस बार उनका प्रोटेस्ट का अंदाज कुछ अलग था. इसलिए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

(मदन गोपाल शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement