Advertisement

मंदिर में हो रही थी 13 साल की लड़की की शादी, एक फोन कॉल से बदल गया माहौल

यूपी के मेरठ में एक मंदिर में 13 साल की लड़की की शादी कराई जा रही थी. लेकिन डायल 112 पर एक फोन कॉल के बाद पुलिस हरकत में आई. जब पुलिस मंदिर में पहुंची तो दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भागने लगे. पुलिस ने शादी रुकवा दी और लड़की को बाल कल्याण समिति भेज दिया.

Meerut News
उस्मान चौधरी
  • मेरठ,
  • 11 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बाल विवाह का मामला सामने आया है. एक मंदिर 13 साल की किशोरी की शादी कराई जा रही थी. लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे. लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई और शादी रुकवा दी. इसके बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए.

13 साल की लड़की की हो रही थी शादी-
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी इलाके में एक मंदिर में 13 साल की किशोरी की 20 वर्षीय युवक से शादी कराए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर शादी रुकवा दी. पुलिस के पहुंचते ही दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया है.

डायल 112 पर मिली थी बाल विवाह की सूचना-
मेडिकल थाना पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि शेरगढ़ी स्थित एक मंदिर में नाबालिग किशोरी की शादी कराई जा रही है. सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो मंदिर में शादी की रस्में चल रही थीं. वहां लड़की और लड़के पक्ष के लोग भी मौजूद थे. पुलिस को देखते ही दूल्हा और उसके परिजन समेत अन्य लोग मंदिर से भाग निकले. मौके पर किशोरी और उसकी मां ही रह गईं.
पुलिस दोनों को चौकी लेकर पहुंची और जांच की. इसमें किशोरी की उम्र 13 वर्ष और युवक की उम्र 20 वर्ष होने की जानकारी सामने आई. इसके बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर दिया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई- पुलिस
सीओ सिविल लाइन दीक्षा ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से नाबालिग बच्ची की शादी कराए जाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई और जांच के लिए दोनों पक्षों को थाने लाया गया. बच्ची के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement