Advertisement

'तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है...', विरोधियों पर भड़के समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर

समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक अपने विरोधियों पर हमलावर हैं. वो कह रहे हैं कि जितने दूध के माफिया हैं, जितने जमीन के माफिया है, सब आओ, इकट्ठे होकर जोर लगाओ, तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है ,तो मुझे हराओ ,आओ मैदान में.

Shahid Manzoor (Photo/Facebook)
उस्मान चौधरी
  • मेरठ,
  • 18 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ने लगा है. समाजवादी पार्टी के एक विधायक के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है. विधायक का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मेरठ में समाजवादी पार्टी के किठौर विधायक शाहिद मंजूर का 15 अगस्त के कार्यक्रम में दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विधायक ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा और उन्हें खुले मंच से चुनौती तक दे डाली.

'तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है...'- विधायक
समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है तो मुझे हराओ, आओ सामने मैदान में. वायरल वीडियो में विधायक शाहिद मंजूर कहते नजर आ रहे हैं कि जितने दूध के माफिया हैं, जितने जमीन के माफिया है, सब आओ, इकट्ठे होकर जोर लगाओ, तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है ,तो मुझे हराओ ,आओ मैदान में.

विरोधियों को चोर उचक्के तक कह डाला-
इतना ही नहीं, विधायक ने कहा कि कुछ चोर उचक्के हर इलेक्शन में मेरे खिलाफ लड़ते हैं, अबके और सही, आओ मैदान में. तुम पिछली बार भी मेरे खिलाफ थे, उससे पहले भी मेरे खिलाफ थे, उससे पहले भी मेरे खिलाफ थे, आओ जितना जोर लगा सकते हो, लगाओ.

विधायक के इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अपने भाषण में विपक्षियों को निशाने पर लिया. इसी दौरान उनके तीखे तेवर देखने को मिले. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर के आजादी के मौके पर दिए गए इस बयान को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. सियासी गलियारों में इस बयान की खूब चर्चा हो रही है. हालांकि अभी तक विरोधियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बयान को लेकर तल्ख प्रतिक्रिया जरूरी आएगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement