Advertisement

Raja Raghuvanshi Murder: जिस टूरिस्ट गाइड को रिजेक्ट किया, उसी ने पुलिस को दिया राजा रघुवंशी की हत्या का सुराग... जानिए कैसे

पुलिस के अनुसार, एलबर्ट पेडे नाम के एक टूरिस्ट गाइड ने राजा और सोनम के गायब होने से एक दिन पहले उन्हें नोंगरियाट की 'लिविंग रूट्स' दिखाने की पेशकश की थी. दोनों ने इस टूरिस्ट गाइड की सेवा तो नहीं ली लेकिन एलबर्ट को ये दो चेहरे ज़रूर याद हो गए.

सोनम ने यूपी में प्रत्यार्पण कर दिया है.
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2025,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

Meghalaya Murder Case: मेघालय के हनीमून मर्डर मामले में आए नए अपडेट ने सभी को हैरान कर दिया है. मेघालय डीजीपी आई नोंगरंग ने सोमवार सुबह कहा कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने करवाई थी. उन्होंने कहा कि सोनम ने यह काम करने के लिए तीन लोगों को पैसे दिए थे. डीजीपी ने बताया कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में प्रत्यार्पण कर दिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को बीती रात गिरफ्तार किया गया. 

सोनम की गिरफ्तारी और अग्रिम जांच के बाद राजा की हत्या से जुड़ी कई अन्य गुत्थियां सुलझनी हैं. लेकिन फिलहाल इस मामले से जुड़ी एक बेहद अहम जानकारी सामने आई है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि राजा की हत्या के आरोपी हिन्दी बोल रहे थे. यानी वे तीनों मेघालय के नहीं थे. अटकलें लगाई जा रही हैं कि तीनों आरोपी सोनम के साथ ही मेघालय गए थे और संभवतः दोनों को जानते थे. यह बात कैसे सामने आई, आइए समझते हैं. 

जिस गाइड को किया रिजेक्ट, उसी ने किया खुलासा
दरअसल राजा की हत्या का यह बड़ा राज़ उसी टूरिस्ट गाइड ने खोला है, जिसे राजा और सोनम ने रिजेक्ट कर दिया था. पुलिस के अनुसार, एलबर्ट पेडे नाम के एक टूरिस्ट गाइड ने राजा और सोनम के गायब होने से एक दिन पहले उन्हें नोंगरियाट की 'लिविंग रूट्स' दिखाने की पेशकश की थी. उन्होंने एलबर्ट की सेवा लेने से मना कर दिया था. हालांकि ये चेहरे एलबर्ट को याद हो गए. 

इसके बाद उसने अगले दिन 23 मई को करीब सुबह 10 बजे राजा और सोनम को तीन आदमियों के साथ मॉलाखियाट नाम की जगह की ओर जाते देखा. एलबर्ट ने कहा कि उन दोनों ने किसी अन्य गाइड की सेवा ली थी, लेकिन अगले दिन वह उनके साथ नहीं था. राजा-सोनम के साथ जो तीन लोग थे वे हिन्दी में बात कर रहे थे. यानी वे मेघालय के रहने वाले नहीं थे. एलबर्ट का बयान पुलिस के लिए बेहद अहम साबित हुआ और इसी की मदद से पुलिस ने चार गिरफ्तारियां कीं. 

परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग
गाइड के बयान से पुलिस को कुछ न कुछ सुराग मिलने की तो उम्मीद है ही. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. इस बीच, राजा और सोनम के परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. 

गौरतलब है कि राजा सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे. राजा का शव दो जून को एक खड्डे में मिला, जबकि सोनम की तलाश जारी थी. डीजीपी ने बताया कि एक व्यक्ति को यूपी से पकड़ा गया जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि सोनम ने यूपी के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

नोंगरांग ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि सोनम ने राजा की हत्या के लिए उन्हें पैसे दिए थे. उन्होंने कहा है कि अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है. मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने राज्य पुलिस को इस मामले को सुलझाने के लिए बधाई दी है.  

उन्होंने एक्स पर लिखा, "राजा हत्या मामले में सात दिनों के भीतर मेघालय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है... मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है... बहुत बढ़िया." 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement