Advertisement

Nainital: युवतियों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पहले किया गया मुंह काला... फिर लात-घूसों की बारिश, वीडियो वायरल

नैनीताल में कुछ युवकों को छेड़छाड़ करना काफी भारी भरा. पहले को उनकी छेड़छाड़ को नजरअंदाज किया जाता रहा, लेकिन बाद में पूरा सीन उल्टा हो गया. जिसके बाद उन्हें वुमन ब्रीगेड का सामना करना पड़ा.

मनचलों की हुई धुनाई
लीला सिंह बिष्ट
  • नैनीताल,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

अक्सर होता है कि कुछ बेशर्म युवक युवतियों पर सड़कों पर खुलेआम टिप्पणी करते हैं. ज्यादातर मामलों में युवतियां इन टिप्पणी को केवल सुन कर चुप हो जाता है. वह अपनी आवाज को मुखर नहीं करती. लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया जिसे सुन शायद हर कोई उन युवतियों की तारीफ करेगा.

दरअसल नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में गांव की युवतियों से कथित छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है. आरोप है कि बाहरी क्षेत्र से आए दो युवकों ने गांव की युवतियों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं. लेकिन मनचलों की यह हरकत उन्हीं पर उल्टी पड़ गई.

ऐसा क्या हुआ अनोखा

दरअसल युवतियों ने चुप रहने के बजाय मनचलों को सबक सिखाने की ठान ली. युवतियों ने छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवकों को बीच सड़क पर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए. इसके बाद जो युवकों की धुनाई हुई, उसके बाद एहसास हुआ होगा कि उनसे कितनी बड़ी भूल हुईं.

धुनाई के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों का मुंह काला किया गया और बिच्छू घास भी लगाई. पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल शनिवार सुबह गांव की कुछ युवतियां स्कूल और बाजार की ओर जा रही थीं. इसी दौरान दो युवकों ने कथित तौर पर उनका पीछा करते हुए अभद्र टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. शुरुआत में युवतियों ने उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब कथित अभद्रता बढ़ती चली गई तो उन्होंने खुद ही मोर्चा संभाल लिया. साथ ही दोनों युवकों को बीच सड़क पर रोककर उनकी पिटाई कर दी.

शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने युवकों की कथित हरकत पर कड़ा आक्रोश जताया और उन्हें घेर लिया. मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement