Advertisement

Weather Update 20 August: यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक... आज 21 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली से पंजाब तक बदलेगा मौसम का मिजाज

Aaj Ka Mausam 20 August 2026: मौसम विभाग ने 20 अगस्त 2026 को दिल्ली, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. यहां आप जान सकते हैं गुरुवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा? 

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

Weather Today 20 August 2026: देश में मॉनसून इस समय अपना आक्रमक रूप दिखा रहा है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 अगस्त को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली समेत 21 राज्यों भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.  बारिश के दौरान कई जगहों पर 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मॉनसून ट्रफ एक्टिव है. इसका अभी एक हिस्सा सामान्य स्थिति के आसपास है. दिल्ली के मौसम बुलेटिन में मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा फिरोजपुर के पास बताया गया है. उधर, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के चलते तेज हवा चलने की संभावना है. गंगा के मैदानी इलाकों में भी बारिश और आंधी कहर बरपा सकती है.पश्चिमी यूपी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इससे बारिश हो रही है.

इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के 21 राज्यों में 20 अगस्त को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को जिन राज्यों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं

दिल्ली-एनसीआर में मौसम खराब रहने की संभावना 
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 20 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

यूपी में झामझम बारिश 
यूपी में इस समय मॉनसून पूरी तरह से सक्रिया है. हर दिन बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 20 अगस्त को मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में गुरुवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, मथुरा, आगरा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, नोएडा, अलीगढ़, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, इटावा, आजमगढ़, प्रतापगढ़, चित्रकूट, देवरिया और गोरखपुर शामिल हैं. बारिश दौरान कई जिलों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने बिहार में 20 अगस्त 2026 को कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में गुरुवार को आंधी और पानी की संभावना है, उनमें पटना, आरा, गया, बक्सर, कैमूर, सिवान, गोपालगंज, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर और बेगूसराय शामिल हैं. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है 

झारखंड में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी 
झारखंड में 20 अगस्त और 21 अगस्त को मौसम बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. रांची, जमेशदपुर, बोकारो, देवघर, हजारीबाग, रामगढ़, सिमडेगा, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, लोहरदगा, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, पलामू और खूंटी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. 

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 20 अगस्त को तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है. कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, दुर्गापुर, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, कूचबिहार, मालदा, अलीपुरद्वार, उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, नादिया और पुरुलिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. कोलकाता में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

पंजाब में दो दिनों तक मूसलाधार बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 20 अगस्त और 21 अगस्त को भारी बारिश और आंधी चलने की संभावना है. पंजाब के अमृतसर, चंडीगढ़, बठिंडा, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, फरीदकोट, संगरूर और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement