Advertisement

Weather Update 9 July 2026: दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक जमकर बरस रहा मॉनसून, 23 राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?

देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार सहित 23 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. कुछ जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की संभावना है. यहां आप जान सकते हैं गुरुवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के बाद मूसलाधार बारिश जारी है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम सुहावना हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मॉनसून देश के अधिकतर राज्यों में दस्तक दे चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई दिन गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा सहित 23 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. कुछ जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की संभावना है. 

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश 
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है. बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली बारिश का रेड अलर्ट है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने गुरुवार को यूपी के कई जिलों आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 9 जुलाई को यूपी के जिन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है, उनमें वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर, अमेठी, अमरोहा, आगरा, मथुरा, अयोध्या, बागपत, कन्नौज, बांदा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, एटा, इटावा, रायबरेली, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार में 9 से 11 जुलाई तक बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने बिहार में 9 से 11 जुलाई तक कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, दरभंगा, मधुबनी, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय शामिल हैं. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कई जगरों पर वज्रपात होने की भी संभावना  है. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम 
आईएमडी ने झारखंड के कई जिलों में 9 और 10 जुलाई को बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. झारखंड के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पलामू, चतरा, लातेहार, साहेबगंज, दुमका, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, बोकारो, देवघर, गोड्डा और हजारीबाग शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश-आंधी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 जुलाई तक आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उनमें हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश के जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें शिमला, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा और ऊना शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर के जिन जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी है, उनमें उधमपुर, अनंतनाग, शोपियां, गांदरबल, कठुआ, पुंछ, बडगाम, मिरपुर, कुपवाड़ा और डोडा शामिल हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement