Advertisement

Covid-19: संसद में काम करने वाले 400 से ज्यादा स्टाफ हुए कोरोना पॉजिटिव

देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने अपने पांव तेजी से पसारना शुरू कर दिया है. राजधानी दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है. वहीं संसद भवन में 400 से ज्यादा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. देश में जिस तरह से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है वो वाकई चिंताजनक है. इसी के मद्देनजर संसद भवन के स्टाफ और नेता, मंत्रियों का 6 से 7 जनवरी के बीच रैंडम टेस्ट किया गया था.

More than 400 staff test positive
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST
  • दोनों खुराक लेने के बावजूद फैल रहा संक्रमण
  • प्रोटोकॉल का होगा कड़ाई से पालन

देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने अपने पांव तेजी से पसारना शुरू कर दिया है. राजधानी दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है. वहीं संसद भवन में 400 से ज्यादा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. देश में जिस तरह से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है वो वाकई चिंताजनक है. इसी के मद्देनजर संसद भवन के स्टाफ और नेता, मंत्रियों का 6 से 7 जनवरी के बीच रैंडम टेस्ट किया गया था, जिसमें 400 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. पॉजिटिव आने वाले स्टाफ का अनुपात 1:1 का है. यानी हर दूसरा स्टाफ कोरोना से संक्रमित है.

क्या हैं आंकड़े?
दिल्ली में शन‍िवार को कोरोना संक्रम‍ित मरीजों की संख्या 20,181 हो गई. वहीं संक्रमण से होने वाली मौतों का स‍िलसि‍ला भी लगातार जारी है. प‍िछले 24 घंटे में 7 मरीजों की जान कोरोना की वजह से गई है. दिल्ली में कोरोना की संक्रम‍ण दर फिलहाल 19.60 % फीसदी हो गई है. देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1,41,986 नए मामले सामने आए हैं.

संसद में आने वालों के लिए इस तरह के और रैंडम टेस्ट कराए जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.

दोनों खुराक लेने के बावजूद फैल रहा संक्रमण
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू दोनों ने पहले ही अनुरोध किया था कि सभी स्टाफ कर्मचारियों को कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक लग जानी चाहिए. रिकॉर्ड के मुताबिक किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के अलावा संसद के लगभग सभी सदस्यों को वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी हैं. अगले तीन हफ्तों में संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किए जाने की संभावना है.

प्रोटोकॉल का होगा कड़ाई से पालन
इसके अलावा संसद में कैजुअल पास लेकर आने वाले लोगों को अब प्रवेश नहीं दिया जाएगा और कोविड -19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा. केंद्र सरकार के एक निर्देश के मुताबिक ज्यादातर लोगों को वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रोत्साहित किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement