Advertisement

MP Salary Hike: माननीय सांसद जी की सैलरी और पेंशन बढ़ी... जानें अब कितना मिलेगा वेतन... टैक्स नहीं लगता... और ये सुविधाएं भी फ्री

Member of Parliament Salary: केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में 24 प्रतिशत की वृद्धि की है. अब लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों का वेतन एक लाख रुपए से बढ़कर 1.24 लाख रुपए प्रति माह हो गया है. 

MP Salary Hike (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST
  • सांसदों को अब 1 लाख की जगह 1.24 लाख रुपए प्रति माह मिलेगी सैलरी
  • पूर्व सांसदों की पेंशन 25,000 से बढ़कर हुई 31,000 रुपए प्रति माह 

केंद्र सरकार (Central Government) ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों (MPs) के लिए एक अहम ऐलान किया है. उनके वेतन को बढ़ा दिया है. सांसदों की सैलरी के अलावा भत्ते और पूर्व संसद सदस्यों की पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी. 

वेतन में 24 प्रतिशत की वृद्धि 
केंद्र सरकार ने सांसदों के वेतन में 24 प्रतिशत की वृद्धि की है. इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्रालय ने सोमवार को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया.उसके मुताबिक लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों का वेतन एक लाख रुपए से बढ़कर 1.24 लाख रुपए प्रति माह हो गया है. दैनिक भत्ता (संसद सत्र के दौरान बैठकों में भाग लेने पर) 2000 से बढ़ाकर 2500 रुपए किया गया है. 

सांसदों का मासिक वेतन
पहले: 100000 रुपए प्रति माह
अब: 124000 रुपए प्रति माह

दैनिक भत्ता 
पहले: 2000 रुपए प्रति दिन
अब: 2500 रुपए प्रति दिन

अब इतनी मिलेगी पेंशन
पूर्व सांसदों की पेंशन और अतिरिक्त सेवा वर्षों के लिए दी जाने वाली पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है. पूर्व सांसदों की पेंशन 25000 रुपए से बढ़ाकर 31000 रुपए प्रति माह की गई है. इतना ही नहीं, 5 साल से अधिक की सेवा के लिए अतिरिक्त पेंशन 2000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है. 

कानून में किया गया था संशोधन
आपको मालूम हो कि साल 2018 के बाद से सांसदों के वेतन और भत्ते की हर पांच साल पर समीक्षा होती है. यह समीक्षा महंगाई दर पर आधारित होती है. 2018 में सांसदों के वेतन और भत्तों के लिए कानून में संशोधन किया गया था. 2018 में सांसदों का मूल वेतन 1 लाख रुपए महीना तय किया गया था. संसद सदस्य (वेतन, भत्ता और पेंशन) अधिनियम 1954 के तहत एक सांसद को सैलरी और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं.  आपको मालूम हो कि सासंदों की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगता है. 

सासंदों को और क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं 
1. सांसदों को अपने क्षेत्र में ऑफिस चलाने और लोगों से मिलने-जुलने के लिए 70 हजार रुपए का भत्ता मिलता है.
2. ऑफिस के खर्च के लिए 60 हजार रुपए महीना मिलता है. 
3. सांसदों को हर साल फोन और इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए भी भत्ता मिलता है. 
4. सांसद अपने और अपने परिवार के लिए साल में 34 फ्री डोमेस्टिक फ्लाइट में सफर कर सकते हैं.
5. सांसद काम के लिए या निजी तौर पर कभी भी फर्स्ट क्लास में ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं.
6. सांसदों को सड़क से यात्रा करने पर ईंधन का खर्च मिलता है.
7. सांसदों को हर साल 50 हजार यूनिट बिजली और 40 लाख लीटर पानी मुफ्त मिलता है.
8. सांसदों को दिल्ली में 5 साल के लिए बिना किराए के घर मिलता है.
9. सांसदों को सीनियरिटी के हिसाब से हॉस्टल के कमरे, अपार्टमेंट या बंगले मिल सकते हैं. जो सांसद सरकारी घर नहीं लेते, उन्हें हर महीने घर का भत्ता मिलता है.
10. सांसदों को मेडिकल फैसिलटी भी मिलती है.
11. सिक्योरिटी गार्ड्स, जीवन बीमा और सरकारी गाड़ी सरकार की तरफ से सांसद को मुफ्त दिया जाता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement