Advertisement

Rakshabandhan 2026: राजस्थान में सजे बाजार, कहीं स्टोन तो कहीं महादेव वाली राखी... भाइयों की कलाई होंगी एकदम ट्रेंडी

राखी का पर्व हमेशा से भाई-बहन का प्रतीक रहा है. लेकिन अब भाइयों की कलाई पर बंधने वाली राखियों के रूप में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है. राजस्थान में अब ट्रेंडी राखियां बाजार में नजर आने लगी, साथ ही स्टोन से लेकर स्पिरीचुअल राखियां भी देखने को मिल रही हैं.

AI Generated Image
रिदम जैन
  • जयपुर,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

रक्षाबंधन में अब राखी सिर्फ भाई की कलाई पर बांधा जाने वाला एक धागा नहीं रह गई है. जयपुर के बाजारों में इस बार राखी के रंग, डिजाइन और अंदाज में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है. कहीं क्रिस्टल और जेम स्टोन से सजी राखियां हैं, तो कहीं राजस्थान की संस्कृति को पिरोती कठपुतलियों वाली राखियां. बाजारों में लगे राखी और गिफ्टिंग एग्जिबिशन में राखी के साथ मिठाइयों के विकल्प, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और कई अनोखे गिफ्टिंग ऑप्शन भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.

क्रिस्टल वाली राखी

इस बार सबसे दिलचस्प ट्रेंड में से एक है क्रिस्टल और जेम स्टोन वाली राखियां. आमतौर पर राखी के साथ कोई यादगार गिफ्ट दिया जाता है, लेकिन अब राखी को ही यादगार बनाने का ट्रेंड बढ़ रहा है. खास बात यह है कि कई जगह लोग अपनी पसंद के व्यक्ति की पर्सनैलिटी और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग क्रिस्टल चुन सकते हैं. हीलर्स की मदद से भाई, भाभी या किसी खास व्यक्ति के लिए क्रिस्टल वाली राखी, बैंड या ब्रेसलेट चुना जा रहा है.

‘खम्मा घणी सा’ से ‘राम राम सा’ तक

जयपुर की राखियों में इस बार राजस्थान की झलक भी खूब दिखाई दे रही है. कठपुतलियों से सजी रंग-बिरंगी राखियां, ‘खम्मा घणी सा’ और ‘राम राम सा’ जैसे राजस्थानी अंदाज वाले संदेश और राधा-कृष्ण की खूबसूरत राखियां खास आकर्षण बनी हुई हैं. बड़ी, चटपटी और फंकी डिजाइन वाली ये राखियां पारंपरिक धागे से बिल्कुल अलग हैं और राजस्थान की लोक संस्कृति को कलाई तक पहुंचा रही हैं.

मिनिमलिस्ट भी, फंकी भी… 

जहां एक ओर सादगी पसंद करने वाले लोग सिर्फ एक सिंपल डोरे वाली राखी पसंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फंकी और ओवर-द-टॉप राखियों की भी खूब मांग है. खास बात यह है कि अब राखियां सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए भी पेयर में उपलब्ध हैं. अलग-अलग रंगों के थ्रेड, बैंड और घुंघरू इनके लुक को और आकर्षक बना रहे हैं.

राखी या ज्वेलरी, कश्मीरी वॉच ने बढ़ाया ट्विस्ट

महिलाओं के लिए राखी के विकल्पों में ज्वेलरी का टच भी बढ़ गया है. ब्रेसलेट, वॉच और कश्मीरी डिजाइन वाली वॉच अब राखी के तौर पर भी गिफ्ट की जा रही हैं. रंग-बिरंगे घुंघरुओं और खूबसूरत डिजाइन वाली ये वॉच राखी के साथ-साथ एक उपयोगी गिफ्ट का विकल्प भी बन रही हैं.

महादेव से जुड़ी राखियां भी ट्रेंड में

पुरुषों के लिए स्पिरिचुअल बैंड और राखियां भी बाजार में खूब नजर आ रही हैं. रुद्राक्ष, ओम, त्रिशूल और अलग-अलग मंत्रों से सजे बैंड लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. खासकर महादेव और आध्यात्मिकता से जुड़े डिजाइन इस बार राखियों के कलेक्शन में प्रमुखता से दिखाई दे रहे हैं.

राखी के साथ गिफ्टिंग भी हुई खास

राखी एग्जिबिशन में सिर्फ राखियां ही नहीं, बल्कि गिफ्टिंग के नए विकल्प भी लोगों को पसंद आ रहे हैं. मिठाइयों के पारंपरिक विकल्पों की जगह ड्राई फ्रूट्स, अलग-अलग तरह के सीड्स और दूसरे हेल्दी गिफ्ट पैक्स भी नजर आ रहे हैं. वहीं मूड के हिसाब से इस्तेमाल की जाने वाली खास कैंडल्स भी गिफ्टिंग का नया विकल्प बनी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement