Advertisement

बिहार में किसानों को बड़ा तोहफा, जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना शुरू, डीबीटी से खाते में आएंगे सालाना 9 हजार

अब किसानों को सालाना 3000 रुपए एक्स्ट्रा मिलेंगे. यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की मौजूदा राशि यानी 6000 रुपये के साथ सीधे डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. 

किसान सम्मान निधि योजना
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST
  • बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना शुरू
  • कितनी किश्तों में सरकार देती है ये राशि

बिहार के किसानों के लिए गुड न्यूज है. बिहार में किसान सम्मान निधि योजना की राशि डेढ़ गुना बढ़ा दी गई है. इसके तहत राज्य सरकार ने 'जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना' की शुरुआत की है. अब किसानों को सालाना 3000 रुपए एक्स्ट्रा मिलेंगे. यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की मौजूदा राशि यानी 6000 रुपये के साथ सीधे डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. 

मंगलवार को बिहार विधानसभा में पेश बजट के दौरान इस योजना की घोषणा की गई. सरकार का कहना है कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
बिहार के किसानों को अतिरिक्त राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना (Jananayak Karpuri Thakur Kisan Samman Nidhi Yojana) शुरू करने की घोषणा की है. इसके तहत प्रधानमंत्री किसान योजना से जुड़े किसानों को हर किस्त के साथ 1,000 अतिरिक्त दिए जाएंगे.

इस तरह किसानों को सालभर में 3,000 राज्य सरकार की तरफ से अलग से मिलेंगे, जिससे कुल राशि 9,000 हो जाएगी.

किसे मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो पहले से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं.

पीएम किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे 2019 में किसानों को वित्तीय राहत देने के लिए शुरू किया गया था. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है.

सरकार साल में कितनी किश्तों में देती है पैसा?
इस योजना की राशि तीन बराबर किश्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में 2,000 किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement