Advertisement

Delhi-NCR में बढ़ते प्रदूषण को लेकर नोएडा में हाई लेवल मीटिंग के बाद लगाई गईं ये 10 पाबंदियां

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार और प्रशासन सख्त होता नजर आ रहा है. जहां एक तरफ प्रदूषण की वजह से सुबह के सैर-सपाटे पर इसका असर दिखाई देना शुरू हो गया है वहीं कई लोगों ने प्रदूषण की वजह से स्कूलों को भी बंद करने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल नोएडा में इसको लेकर एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई और कुछ निर्णय लिए गए.

Ritu Maheshwari
तनसीम हैदर
  • नोएडा,
  • 03 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST
  • दिल्ली के कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में
  • लगाई गईं पाबंदियां

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर नोएडा में भी अब सख्ती बरती जाएगी. यह फैसला नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी ने लिया है और नोएडा में हाई लेवल मीटिंग के बाद 10 पाबंदियां लगाई गई हैं. हाई लेवल मीटिंग में तय किया गया कि जिले के सभी हॉट मिक्स प्लांट और आरएसी बंद कर दिए जाएंगे.

थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगाई जाएंगी स्मॉग गन
ज़िला प्रशासन ने आदेश दिया कि मैकेनिकल स्विमिंग में धूल नहीं होनी चाहिए और यह भी तय किया गया है कि बिल्डर साइटों पर एंटी स्मॉग गन लगाई जाए. पांच हजार वर्गमीटर वाली साइट पर स्मॉग गन लगाना होगा. 10 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के लिए दो स्मॉग गन, 15 हज़ार वर्गमीटर के लिए तीन और 20000 स्क्वायर मीटर के लिए चार स्मॉग गन लगाना जरूरी होगा. 
निर्माण कार्य को डस्ट ऐप पर रजिस्टर करवाना ज़रूरी होगा. निर्माण सामग्री ढक के रखनी होगी.

खनन करने वाले पर सख्ती
खुले में आग लगाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. होटलों में बड़े तंदूर बंद रहेंगे पूरे जिले में किसी भी तरह की खनन की कोई मंजूरी नहीं दी जाएगी. कोई खनन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.कूड़ा गत्ता और घास पत्तों को जलाने पर पाबंदी है. डीज़ल इंजन और जनरेटर प्रतिबंधित हैं.इसी कड़ी में फायर डिपार्टमेंट ने पाच फायर टेंडर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं हैं. जिससे कि अलग क्षेत्रों में छिड़काव किया जाएगा.सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया कि आईटीएमस यानि इंटिग्रेटेड ट्रैफ़िक मैनज्मेंट सिस्टम के जरिए पोलूशन के इंडेक्स की जानकारी ली जाएगी.
 
अलग-अलग जगहों पर सेन्सर लगाए गए हैं जो क्वालिटी इंडेक्स बताएंगे. सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया कि आदेश जारी किए गए हैं स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटीज को बंद किया जाए. इसी कड़ी में नोएडा में 90 स्प्रिंकल टैंकर और 40 एंटी स्मॉग गन लगाए गए हैं. गौरतलब है कि नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी के पास नोएडा के जिला अधिकारी का भी प्रभार है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement