Advertisement

नोएडा पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, बच्ची की हत्या करने वाला दादी का प्रेमी गिरफ्तार

दरअसल 25 दिसंबर को 3 साल की एक बच्ची की गुमशुदगी दर्ज की गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की. जिसके बाद 28 दिसम्बर को गुमशुदा बच्ची का शव निर्माणाधीन कावेरी बिल्डिंग से बरामद हुआ.

Noida Police arrested accused
तनसीम हैदर
  • नोएडा ,
  • 03 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST
  • बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी हेमंत
  • बच्ची की हत्या के बाद लाश को छ‍िपा द‍िया था

नोएडा में तीन साल की बच्ची की किडनैपिंग और मर्डर के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. नोएडा पुलिस ने एक खूंखार अपराधी को इस क़त्ल के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. 

दरअसल, 25 दिसंबर 2021 को 3 साल की एक बच्ची की गुमशुदगी की र‍िपोर्ट दर्ज की गई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की. जिसके बाद 28 दिसम्बर को गुमशुदा बच्ची का शव निर्माणाधीन कावेरी बिल्डिंग से बरामद हुआ.

पोस्टमार्टम आख्या से मृतका की हत्या कर शव को छिपाने और लैगिंक कृत्य के तथ्य पाये जाने के आधार पर पुलिस ने रेप और अप्राकृतिक कुकर्म के साथ साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.

पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि मृतका बच्ची की दादी नीरज शर्मा के अवैध सम्बन्ध हेमंत उर्फ मुनीम के साथ थे. हेमंत की उम्र करीब 55 साल है जो खानपुर जिला बुलन्दशहर का रहने वाला है. हेमंत फिलहाल सब्ज़ी मण्डी, सेक्टर 88, फेस 2 नोएडा में रह रहा था. 

पुल‍िस के मुताब‍िक हेमंत उर्फ मुनीम खतरनाक अपराधी है. माना जा रहा है क‍ि आपराधिक मानसिक प्रवृत्ति के चलते बच्ची की दादी नीरज शर्मा के साथ साजिश रचकर अपने प्रेम प्रसंग एवं शादी रचाने में बाधा मानकर बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गयी.

पुल‍िस के मुताब‍िक सबूत नष्ट करने के इरादे से बच्ची की लाश को बिल्डिंग में पड़े प्लाई की लकड़ी से छिपा दिया गया. इस नृसंश हत्या में संलिप्त अपराधी हेमंत उर्फ मुनीम को सेक्टर 88 पार्क से गिरफ्तार किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement