जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत सेवा का विस्तार, 1 मार्च से बढ़ेगी रफ्तार और क्षमता, अब एक साथ हजारो लोग कर सकेंगे सफर

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26401/26402) की सेवा का विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटरा से आगे बढ़ाकर जम्मू तक किया जा रहा है.

Northern Railway, Jammu Division
gnttv.com
  • जम्मू ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26401/26402) की सेवा का विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटरा से आगे बढ़ाकर जम्मू तक किया जा रहा है. यह नई व्यवस्था 1 मार्च से लागू होगी. इस फैसले का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी देना, पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को तेज व आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस सेवा विस्तार से क्षेत्र में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी. खासतौर पर श्रीनगर और जम्मू के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को समय की बड़ी बचत होगी.

समय सारणी और ठहराव
ट्रेन संख्या 26401 जम्मू से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर 11:15 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. मार्ग में यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा, रियासी और बनिहाल रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 26402 श्रीनगर से दोपहर 2:00 बजे चलेगी और शाम 6:50 बजे जम्मू पहुंचेगी. वापसी यात्रा के दौरान भी ठहराव वही रहेंगे जो आप ट्रेन के लिए निर्धारित किए गए हैं. इस तरह जम्मू से श्रीनगर की यात्रा करीब 4 घंटे 55 मिनट में पूरी हो सकेगी.

बढ़ाई गई ट्रेन की क्षमता
अब तक वंदे भारत ट्रेन 8 कोचों के साथ संचालित हो रही थी, जिसमें लगभग 530 यात्री सफर कर सकते थे. लेकिन 1 मार्च से यह ट्रेन 20 कोचों के साथ चलेगी, जिससे करीब 1,440 से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि विस्तृत समय सारणी और टिकट बुकिंग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC से प्राप्त करें.

रिपोर्टर: 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED