Advertisement

जब दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को बताया रिश्तेदार तो मंत्री ने मुगल का किया जिक्र

राज्यसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बीच मजाकिया नोकझोंक हुई. दिग्विजय सिंह ने गिरिराज सिंह को अपना रिश्तेदार बताया तो केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सांसद की मुगलों से रिश्तेदारी का जिक्र किया.

Digvijaya Singh and Giriraj Singh (Photo/PTI File)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

राज्यसभा में चर्चा के दौरान टेक्सटाइल मिनिस्टर गिरिराज सिंह और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बीच एक अनोखी मजाकिया नोकझोंक हुई. केंद्रीय मंत्री टेक्सटाइल के सवाल पर जवाब दे रहे थे, तभी दिग्विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि केंद्रीय मंत्री मेरे रिश्तेदार हैं. इसपर केंद्रीय मंत्री ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए मुगलों का नाम लिया. चलिए ये इस मजाकिया नोकझोंक का किस्सा बताते हैं.

दिग्विजय ने बताया गिरिराज सिंह को रिश्तेदार-
राज्यसभा में टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह बता रहे थे कि हैंडलूम और टेक्सटाइल के बारे में बता रहे थे. इसपर दिग्विजय सिंह खड़े हुए और कहा कि माननीय मंत्री जी मेरे रिश्तेदार हैं. उनसे इतनी प्रार्थना करूंगा कि वे मेरा उत्तर सूक्ष्म दें. मेरे उनसे प्रश्न ये है कि केंद्र सरकार सैकड़ों करोड़ों के कपड़े खरीदती है. हमारा बैंडेड खरीदती है. ये सबकुछ हैंडलूम में बनती है. क्या मंत्रीजी आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आप अनुरोध करेंगे, आपकी कितनी चलती है, नहीं मालूम, लेकिन अनुरोध करेंगे क्या कि आप सरकारी खरीद में हैंडलूम और खादी का आरक्षण करें.

गिरिराज से मुगलों का किया जिक्र-
दिग्विजय सिंह के सवाल का जवाब देने के लिए जब गिरिराज सिंह खड़े हुए तो उन्होंने कहा कि महोदय, पहले तो हम लिस्ट ले आएं हैं, कुछ खोलने का मौका दिया जाए, इनके कई मुगल सम्राट से भी रिश्तेदारी रहा. मैं वो भी रिश्तेदारी का सूची दूंगा. इसके बाद गिरिराज सिंह ने विषय पर कहा कि इनको जानकर खुशी होनी चाहिए कि छत्तीसगढ़ इस सरकार ने यूनिफॉर्म जितना बनता है, वो हैंडलूम से खरीदने की व्यवस्था की है. इसकी चिंता ना करें.

गिरिराज सिंह कने कहा कि दूसरा मैं निवेदन करूंगा कि इनको अपॉइंटमेंट मिलता है कि नहीं, अपने युवराज से मिलने का. लेकिन हमको प्रधानमंत्री को 5 मिनट में बातें होती रहती हैं, जब चाहता हूं. गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सबके होते हैं. प्रधानमंत्री देश के हैं, ये माने या ना मानें, लेकिन प्रधानमंत्री सबके होते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement