Advertisement

राहुल गांधी ने ऐसा क्या बोल दिया कि सदन में मच गया हंगामा? राजनाथ सिंह को करनी पड़ी शांति की अपील, जानें

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बात रखी. इस दौरान राहुल गांधी कुछ ऐसा बोल गए, जिसको लेकर सत्ता पक्ष के सांसदों ने जमकर हंगामा किया. किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई और असंसदीय शब्द के इस्तेमाल का आरोप लगाया. लेकिन हंगामा बंद नहीं हुई. आखिरकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बीच-बचाव करना पड़ा. इसके बाद राहुल गांधी दोबारा बोलने के लिए खड़े हुए. लोकसभा की कार्यवाही से उस शब्द को हटा दिया गया है.

Rahul Gandhi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा हो रही है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बात रखी. राहुल गांधी की स्पीच के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया, जब सत्ता पक्ष के सांसदों ने जमकर हंगामा किया. सत्ता पक्ष ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया है. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ. आखिरकार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसदों से अपील की, उसके बाद राहुल गांधी ने अपनी बात फिर से शुरू की.

राहुल गांधी की किस बात पर हुआ हंगामा?
लोकसभा में राहुल गांधी ने एंटी पेपर लीक बिल पर बोलेत हुए छात्रों को देश का भविष्य बताया. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का सम्मान होना चाहिए. वे हमारे देश के भविष्य हैं. युवाओं का गुस्सा जायज है. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं को आप $#@# कहते हैं. छात्रों पर हर भारतीय को गर्व है. उन्होंने कहा कि छात्र समझ रहे हैं कि दुनिया कैसे बदल रही है. युवा सच्चाई के पीछे दौड़ता रहता है. युवा खुले दिल, खुले विचारों के हैं. जिसे सीखने की ललक है, वही छात्र है.

इस दौरान राहुल गांधीने कहा कि मैंने सोचा, #$@5 भी है और स्टूडेंट भी है. उससे पूछा कि ये तीसरी कैटेगरी कहां जाती है- अंध भक्त.
इसके बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. राहुल गांधी के इस्तेमाल किए गए शब्दों को असंसदीय बताया.

किरेन रिजिजू ने जताई आपत्ति-
राहुल गांधी की स्पीच पर किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई. रिजिजू ने कहा कि आप ऐसे शब्द संसद में नहीं बोल सकते हैं. संसद के नियम हमने नहीं बनाए हैं. अगर आप संसदीय मर्यादा बनाए रखेंगे तो आपका भाषण सुनेंगे, लेकिन जो शब्द आपने इस्तेमाल किया, कृपया वो इस्तेमाल न करें. मैं राहुल गांधी से अनुरोध करता हूं कि आप अपना भाषण फिर से शुरू करें.

इसके बाद राहुल गांधी ने फिर से बोलना शुरू किया. उन्होंने कहा कि ये असंसदीय तक है, जब मैं किसी और सदस्य के खिलाफ इसका इस्तेमाल करता. इसके बाद राहुल गांधी ने स्पीकर से कहा कि अगर आप चाहते हैं कि सिर्फ बीजेपी बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं.

राजनाथ सिंह ने की शांति की अपील-
जबा राहुल गांधी बैठ गए तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं अनुरोध करना चाहता हूं कि जिस असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया गया, उसे कार्यवाही से निकाल दिया जाए, राहुल गांधी को सुना जाए. इसके बाद फिर से राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया.

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं $#%% की जगह दूसरा शब्द दे देता हूं. इसपर स्पीकर ने कहा कि इसके लिए आपको व्यवस्था देने की जरूरत नहीं है. मैं व्यवस्था दे चुका हूं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement