लोकसभा में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एंटी पेपर लीक बिल पेश किया. इसके बाद इसपर चर्चा शुरू हुई. इस बिल पर पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से सांसदों ने अपनी-अपनी बात रख रहे हैं. इस दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ. इस मुद्दे पर स्पीकर ओम बिरला ने समाजवादी पार्टी के लीडर अखिलेश यादव को अपना पक्ष रखने का मौका दिया. इस दौरान किरण रिजिजू ने इमरजेंसी पर सवाल उठाया तो अखिलेश यादव ने अनोखे अंजाम में जवाब दिया.
किरण रिजिजू ने दिलाई इमरजेंसी की याद-
लोकसभा में जब अखिलेश यादव एंटी पेपर लीक बिल पर अपनी बात रख रहे थे तो इस दौरान किरण रिजिजू खड़े हुए और कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी हैं, मैं पूछना चाहता हूं कि छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार उनका बात सुनके संसद में बिल लेकर आती है तो ये अच्छा है या जो आंदोलन होता है, उसको कुचलने के लिए देश में इमरजेंसी लगा देते हैं, वो अच्छा है? आप बता दीजिए.
किरण रिजिजू को अखिलेश यादव का जवाब-
इसपर अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने इमरजेंसी तो नहीं देखी है, लेकिन इमरजेंसी में क्या-क्या हुआ है, वो अभी दिल्ली की राजधानी में देखने को मिल गया है. आंसू गैस के गोले, लकड़ी में लगा हुआ कुछ कील और कांटे की चीजें का इस्तेमाल हुआ. उन्होंने कहा कि उस समय करंट नहीं लगाया जाता था, इस बार करंट लगाया गया तो ये इमरजेंसी के बराबर ही हमला हुआ है. उन्होंने कहा कि आप लोग इमरजेंसी से कम अन्याय नहीं कर रहे हैं. इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि अगर इमरजेंसी इनको याद आ गई है तो इमरजेंसी के बाद भी परिवर्तन हुआ था और हमें भरोसा है कि इस बार भी परिवर्तन होगा.
युवाओं के भविष्य पर चोट- अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने सबसे पहले प्राइमरी स्कूल पर हमला किया. कितने प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए. युवाओं के भविष्य पर चोट की है आपने. नौकरी पर हमला किया है आपने. आपने ऐसा इसलिए किया कि नींव पर ही हमला होगा तो गरीब परिवार के बच्चे आगे नहीं बढ़ पाएंगे. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि एक लाख से अधिक प्राइमरी स्कूल बंदकर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: