Advertisement

Sheopur: पत्नी छोड़कर गई तो चढ़ा टंकी पर, 60 फीट की ऊंचाई से चिल्लाया पति... पुलिस ने नहीं सुनी मेरी

मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक युवक ने हड़कंप मचा दिया. पूरा इलाका उसको देखने के लिए जुट गया. साथ ही पुलिस और प्रशासन को भी मौके पर आना पड़ा.

टंकी पर चढ़ा हुआ युवक
खेमराज दुबे
  • श्योपुर,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में शनिवार सुबह उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया. करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे से इलाके में हड़कंप मचा रहा. पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. लेकिन सवाल हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना विजयपुर नगर के बस स्टैंड क्षेत्र की है. यहां धीरज खटीक नाम का युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया. जैसे ही सूचना पुलिस और प्रशासन को मिली, उनकी टीम मौके पर पहुंची. देखते ही देखते टंकी के नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

करीब दो घंटे तक युवक टंकी से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ. इस दौरान वह लगातार मीडिया से बात कराने की मांग करता रहा. बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद वह सुरक्षित नीचे उतारा गया.

क्या कहना है धीरज है?

नीचे उतरने के बाद धीरज ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी करीब 15 दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी. उसका कहना है कि उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई. इसी से परेशान होकर उसने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया.

पुलिस ने दिया आश्वासन

विजयपुर थाने के टीआई राजन सिंह गुर्जर का कहना है कि पानी की टंकी पर चढ़े युवक को पुलिस और प्रशासन की पूरी मदद मिलेगी. साथ ही विजयपुर तहसीलदार द्वारा भी उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. युवक की पत्नी उससे परेशान थी और कुछ दिन पहले पत्नी के आवेदन पर युवक के खिलाफ शांति भंग का केस दर्ज किया गया था. पत्नी पर दबाब बनाने युवक ने इस तरह का कदम उठाया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement