Advertisement

Madhya Pradesh: सड़क की मरम्मत के लिए लोगों का अनूठा प्रदर्शन, 'लाफ्टर प्रोटेस्ट' कर जताया रोष

स्थानीय लोगों ने अपनी परेशानियां बताते हुए कहा कि बारिश के दौरान उनके घर के पास वाली सड़क पर पूरी तरह पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है. सड़क की हालत इतनी खराब है कि हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है.

भोपाल में लोगों ने किया 'लाफ्टर प्रोटेस्ट'
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST
  • क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर लोगों ने किया अनूठा प्रदर्शन
  • भोपाल की सड़कों पर लोगों ने किया 'लाफ्टर प्रोटेस्ट'

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)की राजधानी भोपाल में एक रिहायशी कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने अनूठा प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने 'लाफ्टर प्रोटेस्ट' कर सरकार से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की. दरअसल, क्षेत्र में 200 मीटर लंबी सड़क की स्थिति से तंग आकर उन्होंने रोष जताया और ठहाके लगाकर हंसने लगे, जिससे अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जा सके.

इस दौरान लोग सड़क पर अपनी दुर्दशा को उजागर करने वाले बैनरों के साथ खड़े नजर आए और उन्होंने हाथ उठाकर जोरों से हंसी के ठहाके लगाए. एक स्थानीय निवासी उमा शंकर तिवारी ने बताया कि "हम एक 'लाफ्टर प्रोटेस्ट' कर रहे हैं. हम हंस रहे हैं क्योंकि सरकार सड़क की मरम्मत करने में असमर्थ है." उन्होंने कहा कि अधिकारी मामले का संज्ञान लें और इसपर कार्रवाई करें. 

पिछले दो सालों में नहीं हुआ एक भी सड़क का निर्माण

उमा शंकर तिवारी ने कहा कि "पिछले दो सालों में एक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है, हालांकि तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे. हालांकि, कुछ देर बार उनका विरोध रुकवा दिया गया था. लोगों ने बाताया कि कई समय से उनकी सड़कों का हाल बुरा है. ऐसे में उन्होंने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

पीएम मोदी के दौरे के दौरान हुई केवल कुछ ही सड़कों की मरम्मत

निवासियों ने यह भी कहा कि इस महीने की शुरुआत में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की तैयारी के लिए शहर भर के विशिष्ट क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की गई थी लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में सड़कों को कई ऐसे ही छोड़ दिया गया. 

एक स्थानीय ने बताया कि बारिश के दौरान उनके घर के पास वाली सड़क पर पूरी तरह पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है. साथ ही सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि हमेशा सड़क दुर्घटना का डर बना रहता है.

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement