Petrol Diesel Price Hike: युद्ध संकट के बीच सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें फ्यूल बचाने का 5 असरदार तरीका

कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से फ्यूल बचाने की अपील की थी. उन्होंने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने और निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करने पर जोर दिया था. इसके बाद ही विशेषज्ञों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत मिलने की बात कही थी.

Petrol diesel price hike in these states
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध संकट का असर अब अप्रत्यक्ष रूप से भारत में भी दिखाई देने लगा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सुबह-सुबह बाइक और कार चालकों को बड़ा झटका लगा, क्योंकि अब पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

राजधानी दिल्ली में भी आज से नए रेट लागू हो गए हैं. अब पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 99.67 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. ऐसे में रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. 

इन राज्यों में भी बढ़ा दाम
जहां दिल्ली में 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, वहीं कोलकाता में दाम 3.39 रुपए महंगा होकर108.78 रुपए/liter हो चुका है. 

इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल 3.14 रुपए महंगा होकर 106.68 रुपए/liter हो चुका है. वहीं चेन्नई में 2.83 रुपए का बढ़त के साथ पेट्रोल 103.67 रुपए/liter बिक रहा है.

आज हम आपको वह 5 तरीका बताएंगे, जिसको इस्तेमाल कर आप ज्यादा मात्रा में फ्यूल बचा सकते हैं- 

1. हर छोटी दूरी पर गाड़ी निकालने की आदत छोड़ें
कई लोग पास की दुकान, बाजार या गली तक जाने के लिए भी बाइक या कार निकाल लेते हैं. इसी आदत धीरे-धीरे ज्यादा तेल खर्च करवा देती है. अगर जगह ज्यादा दूर नहीं है, तो पैदल चलना या साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे फ्यूल भी बचेगा और शरीर भी एक्टिव रहेगा.

2. गाड़ी को बेवजह चालू छोड़ना बंद करें
कई लोग ट्रैफिक सिग्नल, किसी का इंतजार करते समय या फोन पर बात करते हुए गाड़ी स्टार्ट छोड़ देते हैं. यह छोटी लगने वाली गलती धीरे-धीरे काफी पेट्रोल और डीजल खर्च कर देती है. अगर रुकने में थोड़ा वक्त लग रहा है, तो इंजन बंद कर देना ज्यादा समझदारी है. जिससे अच्छी मात्रा में फ्यूल बच सकता है. 

3. गाड़ी की सर्विस समय पर करवाएं
अगर इंजन सही हालत में नहीं होगा, टायरों में हवा कम होगी या फिल्टर गंदे होंगे, तो गाड़ी ज्यादा फ्यूल पीने लगती है. समय पर सर्विस करवाने से गाड़ी स्मूद चलती है और तेल की खपत भी कम होती है. इसे खर्च नहीं, बल्कि बचत समझना चाहिए.

4. तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने से बचें
स्पीड में गाड़ी चलाना या बार-बार अचानक ब्रेक लगाना भी फ्यूल ज्यादा खाता है. कोशिश करें कि गाड़ी एक समान स्पीड पर चले. आराम से और संतुलित तरीके से ड्राइव करने पर इंजन पर दबाव कम पड़ता है और तेल की बचत होती है.

5. जहां हो सके, साथ में सफर करें
अगर ऑफिस, कॉलेज या किसी रोज जाने वाली जगह पर आपके आसपास के लोग भी जाते हैं, तो एक ही गाड़ी से साथ निकलना अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे फ्यूल का खर्च आप बंट सकते हैं और सकड़ पर ट्रैफिक भी थोड़ा कम हो सकता है.
 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED