Advertisement

Petrol Diesel Price Hike: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ोतरी

पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. इस बार पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. जबकि डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. इससे पहले 15 मई और 19 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी.

Petrol Diesel Price Hike
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:13 AM IST

मिडिल-ईस्ट में तनाव का असर भारत पर लगातार पड़ रहा है. भारत में एक बार फिर आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है. शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं.

कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 10 दिनों में तीसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इस बार पेट्रोल 87 पैसा महंगा हुआ है. जबकि डीजल 91 पैसे महंगा हुआ है.

10 दिन में तीसरी बार बढ़ोतरी-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. पेट्रोल और डीजल के दाम 3-3 रुपए बढ़ाए गए थे. उसके बाद 19 मई को पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. अब एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं.

दिल्ली में अब कितनी कीमतें?
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है. इससे पहले पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए प्रति लीटर थी. जबकि डीजल के दाम 92.49 रुपए प्रति लीडर हो गया है. इससे पहले डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर था.

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल हो रहा है. जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. इसके साथ ही पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल सप्लाई पर भी असर पड़ा है. इसकी वजह से भी तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, क्योंकि भार बड़ी मात्रा कच्चा तेल आयात करता है. हालांकि केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय लगातार जनता को भरोसा दिला रहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है. मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई पूरी तरह से स्थिर है. मंत्रालय ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement