Advertisement

Pigeon Theft In Meerut: चोरों ने मकान निर्माण साग्रगी से बनाई सीढ़ी और चढ़ी छत.. रातभर में 10 लाख की कीमत के कबूतरों को लेकर हुए फुर्र

मेरठ ने चोरों ने की अनोखी चोरी. छत पर से चुराए कबूतर. मालिक का कहना कि कबूतरों की कीमत 10 लाख. शामिल थी विदेशी नस्लें.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

आमतौर पर आपने सुना होगा कि चोर कुछ कीमती चीज चुराकर ले जाते हैं. या गन प्वाइंट पर फोन, चेन, गाड़ी आदि छीन लेते हैं. लेकिन मेरठ में चोरी का एक अलग ही मामला साएने आया है. 

क्या है मामला
यहां एक घर की छत से चोरों ने 400 कबूतर चोरी कर कर लिए. मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव का है. जहां चोरों ने रविवार देर रात एक कबूतर व्यापारी के घर से कबूतरों की चोरी की. इन कबूतरों की कीमत लगभग 10 लाख से ऊपर बताई जा रही है.

कैसे दिया वारदात को अंजाम
चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पड़ोसी के मकान में रखी निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया. इलाके के रहने वाले हाजी कय्यूम पिछले लगभग 20 वर्षों से कबूतर पालने का व्यापार कर रहे हैं. रविवार रात चोरों ने बगल के मकान में रखी चहली-बल्ली को सीढ़ी बनाकर छत तक पहुंचे. वहां पाले गए सभी कबूतरों को चुरा कर ले गए.

कब पता लगा चोरी का
सोमवार सुबह जब कय्यूम अपने कबूतरों को दाना डालने छत पर गए, तो उन्हें एक भी कबूतर नहीं मिला. कबूतर चोरी होने की पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. कय्यूम के अनुसार चुराए गए कबूतरों की कीमत लगभग 10 लाख रुपए से भी ऊपर की है. कबूतर विदेशी नस्ल के थे और एक कबूतर की कीमत लगभग 50 हजार तक की भी है.

क्या बोले एसपी सिटी
वहीं इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि थाना क्षेत्र लिसाड़ी गेट में लिसाड़ी गांव पड़ता है. जहां एक हाजी कय्यूम नाम के व्यक्ति हैं इनके द्वारा एक तहरीर दी गई है जिसमें बताया गया कि उनके पास करीब 400 कबूतर थे जो किसी ने चोरी कर लिए हैं पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

-उसमान चौधरी की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement