Advertisement

Platform Ticket Price: कल से बढ़ जाएंगे प्लेटफॉर्म टिकट के रेट, दोगुना हुआ दाम

त्योहारों के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने प्लेटफॉर्म टीकट के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. अब से प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए की जगह 20 रुपए में मिलेगा. प्लेटफॉर्म टिकट के दाम केवल दक्षिण रेलवे ने बढ़ाए हैं, तो केवल दक्षिण बेल्ट के स्टेशनों पर ऐसा होगा.

प्लेटफॉर्म
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST
  • 20 रुपए में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट
  • त्योहारों के मद्देनजर लिया गया फैसला

त्योहार का सीजन चल रहा है, ऐसे में आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है. दक्षिण रेलवे ने अब अपना प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं. इस पर रेलवे का कहना है कि त्योहार के समय भीड़ भाड़ से बचने के लिए रेलवे ने 1 अक्टूबर से 31 जनवरी 2023 तक प्लेटफॉर्म टिकट के दाम प्रति व्यक्ति 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिए हैं. बता दें कि प्लेटफॉर्म टिकट के दाम केवल दक्षिण रेलवे ने बढ़ाए हैं, और दक्षिण रेलवे का मुख्यालय चेन्नई में है, यानी दक्षिण रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट कल से 20 रुपये में मिलेगा.

20 रुपए में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट
गौरतलब है कि चेन्नई मंडल में चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एगमोर, तांबरम, काटपाड़ी, चैंगलपट्टू, अरक्कोरम, तिरुवल्लूर और अवाडी रेलवे स्टेशन प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन सभी रेलवे स्टेशनों पर जाने के लिए आपको 20 रुपए का प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा. दक्षिण रेलवे के बाद अब उत्तर रेलवे के भी दाम बढ़ाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. 

त्योहारों के मद्देनजर लिया गया फैसला
अक्टूबर से लेकर जनवरी तक कई त्योहार हैं. ऐसे में बहुत सारे लोग दीवाली, दशहरा समेत अन्य त्योहारों में अपने घर जाते हैं. उन्हें रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए उनके परिजन या दोस्त भी जाते हैं. ऐसे में रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ हो जाती है. इसी फालतू भीड़-भाड़ को रोकने के लिए दक्षिण रेलवे ने ये कदम उठाया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement