प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दिए जाते हैं. ये रकम तीन किस्तों में दी जाती है. हर किस्त में 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जाते हैं. पीएम किसान निदि की 22वीं किस्त आने वाली है. इसको लेकर किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कब आएगी 22वीं किस्त?
पीएम किसान निधि के तहत किसानों के खाते में 22वीं किस्त की रकम कब आएगी? इसको लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक योजना की अगली किस्त मार्च 2026 में मिल सकती है. इसके तहत किसानों के खाते में 2000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे.
कब जारी की गई थी 21वीं किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी. ये रकम किसानों के खाते में 19 नवंबर को भेजी गई थी. ये किस्त 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई थी. 21वीं किस्त में कुल 18 हजार रुपए भेजे गए थे. पीएम मोदी ने ये किस्त तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की थी.
किसको मिल सकती है रकम-
इस योजना का लाभ उन किसानों परिवारों को मिलता है, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन है. उनके पास आधार कार्ड हो और केवाईसी पूरी होनी चाहिए.
कैसे करें KYC?
पीएम किसान सम्मान विधि का लाभ उठाने के लिए KYC पूरा करना जरूरी है. इसके बिना योजना का लाभ नहीं मिलेगा. किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन केवाईसी पूरी कर सकते हैं. इसके लिए किसान को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा. जिसे दर्ज करने पर सत्यापन पूरा होगा. अगर कोई किसान ओटीपी से केवाईसी पूरा नहीं कर पाते हैं तो वो पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से केवाईसी पूरा कर सकते है.
ये भी पढ़ें: