PM Kisan Yojana: किसान भाइयों... 23वीं किस्त के 2,000 रुपए खाते में नहीं आए और स्टेटस में दिख रहा विदहेल्ड और अंडर रिव्यू? तुरंत करें ये काम, वरना हमेशा के लिए अटक जाएगा पैसा

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई किसानों के 2,000 रुपए खाते में अभी तक नहीं आए हैं. अगर आपके पोर्टल पर स्टेटस 'विदहेल्ड और अंडर रिव्यू' दिखा रहा है, तो समझें कि मामले में कुछ गड़बड़ी है. जानें क्या आ रही दिक्कत और कैसे मिलेगा इसका समाधान. बिना देर किए तुरंत करना होगा ये एक काम.

किस्त पाने के लिए ये काम जरूर करें
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी होने के बाद जहां लाखों किसानों के खातों में 2,000 रुपए पहुंच गए, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे किसान भी हैं, जिन्हें अब तक किस्त नहीं मिली. अगर आपके खाते में भी पैसा नहीं आया है और पीएम किसान पोर्टल पर स्टेटस 'Withheld', 'Under Verification' या 'Eligibility Under Review' दिख रहा है, तो इसे नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें. समय रहते जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो सिर्फ यह किस्त ही नहीं, आगे मिलने वाली भी आपकी किस्तें अटक सकती हैं.

सबसे पहले ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
अगर अभी तक आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प में अपना स्टेटस जरूर देखें. अगर ऊपर दिए गए स्टेटस में से कुछ दिख रहा को तुरंत अलर्ट हो जाएं. ये चेक करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी की जरूरत होगी. यहीं से पता चल जाएगा कि किस्त रुकी क्यों है और आगे क्या करना है.

'Withheld' या 'Under Review' का क्या मतलब है?
अगर आपके स्टेटस में 'Withheld', 'Under Verification' या 'Eligibility Under Review' लिखा आ रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका मामला अभी जांच के दायरे में है. ऐसे मामलों में सरकार की ओर से लाभार्थी की पात्रता, दस्तावेज या अन्य जानकारी का सत्यापन किया जाता है. जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक सरकार द्वारा किस्त जारी नहीं की जाती है.

किन वजहों से अटक जाती है किस्त?
पीएम किसान की किस्त रुकने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे आम वजह e-KYC पूरी नहीं होना है. इसके अलावा आधार का बैंक खाते से लिंक नहीं होना, जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन लंबित होना या पात्रता से जुड़ी किसी तरह की जांच भी किस्त रुकने की वजह बन सकती है. कुछ मामलों में एक ही परिवार के एक से ज्यादा सदस्य योजना का लाभ ले रहे होते हैं या फिर परिवार से कोई सरकारी नोकरी में है. ऐसे मामलों की भी जांच की जाती है और सत्यापन पूरा होने तक भुगतान रोक दिया जाता है.

तुरंत करें ये काम
अगर आपका स्टेटस ऊपर बताए गए किसी भी विकल्प में दिख रहा है, तो बिना देर किए अपना सत्यापन पूरा कराएं. सबसे पहले e-KYC की स्थिति जांचें. अगर e-KYC लंबित है, तो पीएम किसान पोर्टल पर OTP आधारित e-KYC पूरी करें. यदि OTP से दिक्कत आ रही है, तो अपने नजदीकी CSC सेंटर जाकर आप अपना बायोमेट्रिक e-KYC भी करा सकते हैं.

समस्या हो तो यहां से मिलेगी मदद
अगर e-KYC और बाकी दस्तावेज पूरे होने के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो पीएम किसान पोर्टल के होम पेज पर दिए गए 'Search your Point of Contact (POC)' विकल्प को चुनें. यहां State Nodal Contact Detail दिखेगा, जिसके जरिए राज्य स्तर के अधिकारियों की जानकारी मिल जाएगी. वहीं Search District Nodal विकल्प में अपना राज्य और जिला चुनने पर संबंधित जिला नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दिखाई देगी. किसान सीधे उनसे संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं. इसके लिए संबंधित दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी. अगर आपका स्टेटस 'Withheld' या 'Eligibility Under Review' दिखा रहा है, तो इंतजार करने के बजाय तुरंत जरूरी दस्तावेज अपडेट कराएं और सत्यापन पूरा करें. इससे न सिर्फ रुकी हुई किस्त मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि आने वाली किस्तों में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

आप चाहें तो प्राथमिक शिकायत या जानकारी के लिए 155261, 1800115526, या 011-23381092 पर कॉल कर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर हैं. या फिर आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल के जरिए अपनी प्रॉब्लम का समाधान पा सकते हैं.  
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED