Advertisement

PM Kisan 24th Instalment: PM किसान की 24वीं किस्त जारी, आपके खाते में आए पैसे या नहीं? ऐसे करें चेक

PM किसान योजना की किस्त पाने के लिए पात्र किसानों का e-KYC पूरा होना जरूरी है. इसके अलावा आधार का बैंक खाते से लिंक होना और जमीन का रिकॉर्ड यानी लैंड सीडिंग अपडेट होना भी जरूरी है.

PM Kisan 24th Installment
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST
  • योजना के तहत कितने पैसे मिलते हैं?
  • खाते में 24वीं किस्त नहीं आई तो ऐसे चेक करें स्टेटस

देश के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है. इसके तहत 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपए से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई है. हर पात्र किसान के खाते में 2,000 रुपए भेजे गए हैं. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो घर बैठे पता कर सकते हैं कि आपका नाम बेनेफिशियरी लिस्ट में है या नहीं और खाते में किस्त पहुंची है या नहीं. आइए जानते हैं इसका पूरा तरीका.

PM किसान की बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज पर Farmers Corner में Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें.

  • अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.

  • इसके बाद Get Report पर क्लिक करें.

  • स्क्रीन पर आपके गांव के लाभार्थी किसानों की पूरी लिस्ट खुल जाएगी.

  • इस लिस्ट में अपना नाम और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.

खाते में 24वीं किस्त नहीं आई तो ऐसे चेक करें स्टेटस

  • अगर आपके खाते में अभी तक 2,000 रुपए नहीं आए हैं तो परेशान होने के बजाय पहले अपना पेमेंट स्टेटस चेक करें.

  • PM किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज पर Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें.

  • अपना Registration Number दर्ज करें.

  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.

  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें.

  • अब आपकी किस्त और आवेदन से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.

  • यहां आप पेमेंट स्टेटस के साथ लैंड सीडिंग, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग की स्थिति भी देख सकते हैं.

क्या है किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसके तहत किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों के लिए हर साल आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी. इसका मकसद किसानों को खेती के खर्च के लिए आर्थिक सहायता देना है. इसकी साल में 3 किस्तें जारी होती हैं. हर किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement