Advertisement

PM Modi को राखी बांधने की तैयारी में हैं उनकी पाकिस्तानी बहन...खास तोहफा भी कर लिया है तैयार

रक्षाबंधन के मौके पर फिर पीएम मोदी की राखी सिस्टर मोहसिन इस बार फिर प्रधानमंत्री को राखी बांधेगी. वह पिछले 30 साल से हर साल मोदी को राखी भेज रही हैं. उन्होंने पीएम के लिए खास तोहफा भी तैयार किया है जोकि एक किताब है.

Modi sister
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

पाकिस्तानी मूल की कमर मोहसिन शेख, जिन्हें नरेंद्र मोदी की राखी बहन भी कहा जाता है इस रक्षाबंधन के मौके पर फिर नई दिल्ली आएंगी. मोहसिन इस बार फिर प्रधानमंत्री को राखी बांधेगी. वह पिछले 30 साल से हर साल मोदी को राखी भेज रही हैं. इसके अलावा उन्होंने पीएम के लिए खास तोहफा भी तैयार किया है. उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को बताया, "इस बार मैंने राखी खुद बनाई है. मैं उन्हें (पीएम मोदी) कृषि पर एक किताब भी उपहार में दूंगी क्योंकि उन्हें पढ़ने का शौक है. पिछले दो-तीन वर्षों से मैं कोविड-19 के कारण आ नहीं पा रही थी. लेकिन इस बार, मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूंगी." शेख शादी के बाद पाकिस्तान से भारत शिफ्ट हो गई थीं.

इस बार बनाई लाल रंग की राखी
उन्होंने आगे कहा, “मैंने खास तौर पर लाल रंग की राखी बनाई है. लाल रंग को शक्ति का प्रतीक माना जाता है. पहले मैंने उनके लिए गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना की थी और वह बने. मैं जब भी राखी बांधती थी तो उनके प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करती थी.' उनकी प्रतिक्रिया हमेशा सकारात्मक होती थी, वे कहते थे कि भगवान आपकी सभी इच्छाएं पूरी करेंगे. अब, वह पीएम के रूप में देश के लिए सराहनीय काम कर रहे हैं."

साल 2024 में फिर बनेंगे प्रधानमंत्री
पिछले साल प्रधानमंत्री को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भेजते हुए शेख ने कहा कि वह इस साल उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं. साल 2024 के लोकसभा चुनावों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है, वह फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. वह इसके हकदार हैं क्योंकि उनमें वे क्षमताएं हैं और मैं चाहती हूं कि वह हर बार भारत के पीएम बनें." रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी समृद्धि और लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं. यह त्योहार हिंदू लूनर कैलेंडर के हिसाब से श्रावण के आखिरी दिन मनाया जाता है, जो आमतौर पर अगस्त में पड़ता है. इस बार ये त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement