Advertisement

ब्रिटेन के पीएम की टीम में बिहार के लाल का जलवा...PM की कोर कमेटी में शामिल हुए प्रज्ज्वल

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की टीम में बिहार के प्रजव्वल शामिल हैं. प्रज्ज्वल, बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के सिंदरी में रहते हैं. लेकिन उनका जन्म सिवान जिले के जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर में हुआ था. वह राजेश पाण्डेय के पुत्र हैं जिनकी गांव मे अच्छी खासी पकड़ भी है

प्रजव्वल के साथ सुनक
gnttv.com
  • सिवान,
  • 28 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST
  • बहन कर रही है MBBS की पढ़ाई
  • काफी होनहार छात्र हैं प्रज्ज्वल

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की धरती पर जन्मे बिहार के सिवान जिले के लाल ने ब्रिटेन मे अपना जलवा बिखेरने का काम किया है. बता दें की जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर गांव निवासी प्रज्ज्वल पाण्डेय भारतीय मूल के ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की कोर कमिटी में शामिल होकर सिर्फ जिले का ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन करने का काम किया है. इसी वर्ष ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद से उम्मीदवार थे तभी प्रज्ज्वल को उनकी पार्टी ने मुख्य अभियान टीम में शामिल किया. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं. प्रज्ज्वल बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के सिंदरी में रहते हैं लेकिन उनका जन्म सिवान जिले के जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर में हुआ था. वह राजेश पाण्डेय के पुत्र हैं जिनकी गांव मे अच्छी खासी पकड़ भी है. आज भी प्रज्ज्वल का अपने गांव से वैसा ही लगाव है.

बहन कर रही है MBBS की पढ़ाई
महज 16 साल की उम्र में प्रज्ज्वल पाण्डेय, ब्रिटेन के कंजेरवेर्टिव पार्टी के सदस्य के रूप में शामिल हुए थे. इससे पहले वह 2019 में ही UK यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए थे. युवा संसद सदस्य के तौर पर ब्रिटेन की संसद में पहली बार भाषण दिया था जिसके बाद वहां के लोग भी उनके फैन हो गए. बहन प्रांजल पाण्डेय कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं.

काफी होनहार छात्र हैं प्रज्ज्वल
ब्रिटेन पीएम के करीबी प्रज्ज्वल पाण्डेय के करीबियों का कहना है कि वह शुरू से काफी होनहार छात्र रहे हैं. वहीं उनके रिश्तेदार विनीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी जब भी वह भारत या कभी कभार अपने गांव आते हैं तो पहले की तरह लोगों से मिलते हैं. हालांकि लोगों का कहना है कि प्रज्ज्वल के भारतीय मूल के ब्रिटेन प्रधानमंत्री की टीम में शामिल होना, यह हम लोगों के लिए और हमारे क्षेत्र के लोगो के लिए बहुत गर्व की बात है.

(चंदन कुमार की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement