Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को लग रही बूस्टर डोज, चुनावी तैयारियां हुई तेज

नोएडा की पुलिस लाइन में बूस्टर डोज (Booster Dose to Police personnels)लगना के लिए अलग से एक कैंप लगा दिया गया है, जहां हर रोज लगभग 250 पुलिस वालों का वैक्सीनेशन हो रहा है.

उत्तर प्रदेश पुलिस को लग रही बूस्टर डोज
मनीष चौरसिया
  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST
  • उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से चुनाव
  • चुनावी तैयारियां हुई तेज

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इन तैयारियों में कोरोना महामारी को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं. इसी के तहत नोएडा में पुलिस को वैक्सीनेशन का बूस्टर डोज लगना शुरू हो चुका है. फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप में पुलिस इलेक्शन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है. नोएडा में लगभग 6000 पुलिसकर्मी हैं. इन सभी को इलेक्शन ड्यूटी से पहले-पहले बूस्टर डोज दे दी जाएगी.

बूस्टर डोज लगने से मिल रही राहत 

नोएडा की पुलिस लाइन में इसके लिए अलग से एक कैंप लगा दिया गया है, जहां हर रोज लगभग 250  पुलिस वालों का वैक्सीनेशन हो रहा है. बूस्टर डोज ले रहे पुलिसकर्मियों का भी मानना है कि इससे उनके और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ जाएगी. 25 साल के कांस्टेबल जय गोपाल की नई जॉइनिंग हुई है. जय गोपाल कहते हैं यह पहली बार है जब वह इलेक्शन ड्यूटी के लिए जाएंगे. बढ़ते कोविड-19 के बीच ड्यूटी करना आसान तो नहीं होता लेकिन, बूस्टर डोज मिलने से हिम्मत और राहत दोनों मिली है.

वहीं, हेड कांस्टेबल प्रेमपाल सिंह 54 साल के हैं. प्रेमपाल बताते हैं उन्हें नौकरी करते हुए 33 साल हो गए हैं. अभी उनकी नौकरी के 6 साल बचे हैं. घर में दो बेटी और एक बेटा है. उन्होंने बताया कि वह कई बार चुनाव के दौरान ड्यूटी कर चुके हैं लेकिन, जबसे कोविड आया है थोड़ा डर तो लगता ही है. परिवार को भी इससे खतरा रहता है, इसलिए बूस्टर डोज लगने से उनका भी आत्मविश्वास बढ़ा है. 

उत्तर प्रदेश में कब होने हैं चुनाव 

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण में 58 सीटों पर, 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा. 

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement