Advertisement

Pune Property Dispute: जमीन बेचने से नाराज बेटों ने खोया आपा, सड़क पर 65 वर्षीय मां-बाप को डंडों से पीट कर किया अपमानित

जमीन बेचने से नाराज दो बेटों ने अपने 65 वर्षीय पिता और मां पर लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया. घायल माता-पिता का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Pune Property Dispute
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

पुणे जिले में जमीन के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ एक पारिवारिक विवाद देखते ही देखते निर्दय हींसा में बदल गया. जिस उम्र में माता-पिता से बच्चों के सहारे और सम्मान की उम्मीद की जाती है, उसी उम्र में एक बुजुर्ग दंपति को पर अपने ही बेटों के हाथों प्रताड़ना झेलनी पड़ी, जो बताते हुए भी दुख हो रहा है. पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त की शाम 65 वर्षीय तुकाराम किसान राउत और उनकी पत्नी अंजना टहलने के लिए घर से निकले थे. तभी उनके दोनों बेटे संजय और राजेंद्र राउत कार से वहां पहुंचे और उन्हें रोक लिया.

पुलिस के मुताबिक, दोनों बेटे अपने पिता के इस फैसले से नाराज थे कि उन्होंने अपनी मां की जमीन बेच दी है. इसी बात को लेकर दोनों ने अपने माता-पिता से बहस शुरू कर दी. आरोप है कि बहस के दौरान बेटों ने उन्हें गालियां दीं और जमीन वापस लेने की मांग करने लगे. मामला सिर्फ कहासुनी तक नहीं रुका. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटों ने बुजुर्ग माता-पिता पर हमला कर दिया गया.

लकड़ी के डंडों से माता-पिता की पिटाई
इंदापुर पुलिस थाने में तुकाराम की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, संजय और राजेंद्र ने अपने माता-पिता पर लकड़ी के डंडों से हमला किया. इस हमले में तुकाराम के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं. उनकी पीठ, चेहरे, जांघों और बाएं कंधे पर चोट लगी. वहीं, उनकी पत्नी अंजना भी इस हमले में घायल हुईं. उनके हाथ की कलाई और कमर में चोट आई है.

जमीन का सौदा वापस लेने की देते रहे धमकी
शिकायत के मुताबिक, दोनों बेटों ने अपने माता-पिता को धमकी भी दी. वे जमीन का लेनदेन वापस लेने और संपत्ति का सौदा रद्द करने पर लगातार मां-बाप पर जोर दे रहे थे. यानी विवाद की पूरी वजह जमीन का लेनदेन और उसे वापस लेने की मांग थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया गया. लेकिन जब ऐसी घटना सामने आती हैं तो सवाल ये उठता है, क्या समाज इतना भ्रष्ट हो चुका है कि मां-बाप की भी इज्जत यहां बाकी नहीं बची है? क्या मां-बाप की कमाई पर पूर्णता हक बेटों का है? जिसका सौदा वह अपनी मर्जी से भी नहीं कर सकते?

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना
गांव की सड़क पर हुए इस विवाद और मारपीट ने आसपास के लोगों का ध्यान भी खींचा. घटना की जानकारी लोगों ने तुरंत पुलिस को दी. इसके बाद घायल तुकाराम और अंजना को इलाज के लिए इंदापुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया. बाद में तुकाराम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संजय और राजेंद्र राउत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच में कथित मारपीट के साथ-साथ जमीन को लेकर हुए विवाद की परिस्थितियों को भी देखा जा रहा है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement