शराब घोटाले में कोर्ट से बरी होने पर केजरीवाल ने पत्नी के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ दरबार साहिब में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी मत्था टेका. शराब घोटाले में बरी होने पर पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह वाहेगुरु जी की कृपा और उनके आशीर्वाद के बिना नहीं हो सकता था.

Arvind Kejriwal pays obeisance at Sri Sachkhand Sri Harmandir Sahib
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाला मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ दरबार साहिब में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी समेत अन्य गणमान्यों ने भी मत्था टेका. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दरबार साहिब में नमतस्तक होकर वाहेगुरु जी का शुक्रिया अदा किया. आम आदमी पार्टी के सभी बड़े-बड़े नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए थे. कीचड़ फेंका गया था और झूठे आरोपों पर षड्यंत्र करके हमारे 5 सबसे बड़े नेताओं को उठाकर जेल में डाल दिया गया था. एक सिटिंग मुख्यमंत्री को रात के अंधेरे में उसके घर से घसीटकर जेल में डाल दिया गया था. अदालत ने वे सारे आरोप खारिज कर दिए हैं और कहा है कि इतना भी सबूत नहीं है कि मुकदमा भी चल सके. अदालत ने हमें आरोप मुक्त कर दिया है.

वाहेगुरु जी ने हमें जनता की सेवा की जिम्मेदारी दी है- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह वाहेगुरु जी की कृपा और उनके आशीर्वाद के बिना नहीं हो सकता था. इसके पहले भी मैं कई बार दरबार साहिब आया और वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लेकर गया. अब जब हमें हमारा सम्मान वापस लौटा है और हम सारे आरोपों से मुक्त हो गए हैं, तो आज मैं, मेरी पत्नी, भगवंत सिंह मान और उनकी पत्नी सहित हम सपरिवार नतमस्तक होने और शुक्रिया अदा करने के लिए वाहेगुरु जी के चरणों में आए हैं. वाहेगुरु जी हमें रास्ता दिखाते रहें और ऐसे ही आगे भी अपना आशीर्वाद बनाए रखें. वाहेगुरु जी ने हमें जनता की सेवा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और हम इसी तरह जनता की सेवा करते रहें.

पंजाब में बहुत अच्छी सरकार चल रही है- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में हमारी 4 साल से बहुत अच्छी सरकार चल रही है. लोगों के स्कूलों, अस्पतालों, स्वास्थ्य और अब महिलाओं के लिए काम किए गए हैं. लोगों का आशीर्वाद मिलता है, तभी हम जैसे मामूली लोग भी कुछ कर पाते हैं. अन्यथा इतने बड़े-बड़े लोगों के सामने हम जैसे मामूली लोगों की तो कोई औकात ही नहीं है. हम इसलिए टिके हुए हैं, क्योंकि वाहेगुरु जी का आशीर्वाद हमारे साथ है और हम सच के रास्ते पर चल रहे हैं.

पंजाब में अभी बहुत कुछ करना है- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब में अभी बहुत कुछ करना शेष है. यदि हम चार वादे करके सात या आठ काम कर दें, तो हमारा बड़प्पन है. लेकिन आठ वादे करके केवल चार काम करना बड़प्पन नहीं है. हमने जितने वादे किए थे, वे सारे पूरे हो गए हैं. अगले एक साल के अंदर मान साहब और उनकी पूरी टीम ने बहुत बड़ी योजना बनाई है. अब पंजाब को अगले स्तर पर लेकर जाना है. बुनियादी ढांचे के स्तर पर और बच्चों को रोजगार देने के लिए काम करना है. शुक्रवार से इन्वेस्ट पंजाब शुरू हो रहा है और अब पंजाब में बहुत उद्योग आने लगे हैं. पूरे देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों की रुचि पंजाब में जागने लगी है कि पंजाब में जाकर निवेश करें. हम पंजाब के 3 करोड़ लोगों के साथ मिलकर राज्य को बिल्कुल अलग स्तर पर ले जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED