Punjab Budget 2023-24: पंजाब की आप सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में 1.96 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया. यह भगवंत मान सरकार के कार्यकाल का दूसरा और पहला पूर्ण बजट है. बजट में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 300 यूनिट फ्री बिजली, 2.5 लाख नौकरियां देने का ऐलान है. शिक्षा के लिए बजट में पिछली साल की अपेक्षा 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 17,072 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया. इसके अलावा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए 4,781 करोड़ की घोषणा की गई.
बजट 2023-24 पेश करते हुए पंजाब सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने 11 माह में 41,043 करोड़ के निवेश किया. इसके अलावा सरकार ने कहा कि इस साल इमरजेंसी सेवाओं के लिए 61 करोड़, लिवर हॉस्पिटल के लिए 25 करोड़, स्टेट विश्वविद्यालय के लिए 990 करोड़ और साइबर क्राइम से निपटने के लिए 30 करोड़ का प्रस्ताव किया है.
विधानसभा में बजट पेश करते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बताया है कि साल 2022-23 में राज्य के लोगों की प्रति व्यक्ति आय में 7.40% की बढ़ोतरी हुई है. वित्त मंत्री ने बताया, कि अब ईंट-भट्टों में कोयले की जगह पराली का इस्तेमाल किया जाएगा. बता दें कि सरकार ने इस बार पेपरलेस बजट पेश किया, जिससे दावा किया जा रहा है कि हर साल 21 लाख रुपए की बचत होगी.
वन्य और वन्य जीव विभाग के लिए 258 करोड़ का बजट
कानून व्यवस्था के लिए 10, 523 करोड़ का बजट
बॉर्डर एरिया के लिए 40 करोड़ रुपए का बजट
कपूरथला में सैनिक स्कूल के लिए 3 करोड़ का बजट
पंजाब सरकार जल्द नई स्पोर्ट्स नीति लेकर आएगी. इसके लिए सरकार ने 258 करोड़ बजट रखा है.