CM मान ने किया फिरोजपुर फीडर नहर के रेनोवेशन के पहले फेज का उद्घाटन, मालवा के 4 जिलों को होगा विशेष फायदा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर फीडर नहर के रेनोवेशन के पहले फेज का उद्घाटन किया और इसे किसानों के लिए एक ऐतिहासिक तोहफा बताया. सीएम मान ने कहा कि मालवा क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली फिरोजपुर फीडर नहर फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों के लिए वरदान साबित होगी.

Mann inaugurated the first phase of renovation of Ferozepur Feeder Canal
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर फीडर नहर के रेनोवेशन के पहले फेज का उद्घाटन किया और इसे किसानों के लिए एक ऐतिहासिक तोहफा बताया. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम भविष्य में पंजाब के पानी को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा. इस नहर को मालवा क्षेत्र की लाइफलाइन बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रोजेक्ट फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का जिलों के लिए वरदान सिद्ध होगा. 

प्रोजेक्ट से सिंचाई क्षमता बढ़ी है- सीएम भगवंत मान
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से सिंचाई की क्षमता बढ़ी है, जिससे पंजाब के खेतों तक नहर का पानी और पहुंचेगा. 180 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से इस नहर की क्षमता 2681 क्यूसिक बढ़ गई है, जिससे इसकी क्षमता 11,192 क्यूसिक से बढ़कर 13,873 क्यूसिक हो गई है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारें 74 साल तक नहर की कैपेसिटी बढ़ाने या कंक्रीट लाइनिंग करने में नाकाम रहीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने जमीनी स्तर पर बड़े सुधार किए हैं. उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, तब पंजाब के खेतों तक सिर्फ 21 प्रतिशत नहरी पानी पहुंचता था, जबकि आज यह 68 प्रतिशत पहुँच रहा है. जिससे पूरे राज्य में सिंचाई सिस्टम में बड़ा सुधार हुआ है.

दूसरे राज्य को पानी की एक बूंद भी नहीं दी जाएगी- सीएम मान
मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि पंजाब के पास किसी और को देने के लिए सरप्लस पानी नहीं है. उन्होंने कहा कि पंजाब का हित सबसे ऊपर है और किसी दूसरे राज्य को पानी की एक बूंद भी नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों ने दूसरे राज्यों को पानी देने के एग्रीमेंट करके पंजाब के साथ धोखा किया है. उन्होंने अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी को कमेटी बनाने के लिए 11 सदस्य नहीं मिल रहे, वह पंजाब में 117 सीटें जीतने का सपना देख रही है. 

पंजाब के लोगों के लिए खुशी का दिन- सीएम मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज पंजाब के लोगों, विशेष रूप से मालवा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और खुशी का दिन है. फिरोजपुर फीडर नहर, जिसे मालवा क्षेत्र के कई जिलों की लाइफलाइन माना जाता है, के नवीनीकरण के पहले फेज का आज उद्घाटन हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि नवीनीकरण से यह नहर इंसानों, जानवरों और क़ृषि क्षेत्र की पानी की जरूरतों को पूरा करके वरदान सिद्ध होगी.

पहले फेज पर 180 करोड़ रुपए खर्च- सीएम मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले फेज पर 180 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. मैं उन इंजीनियरों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने 35 दिनों के अंदर युद्ध स्तर पर नहर की 15 किलोमीटर लाइनिंग पूरी की.

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 126 सरकारी कर्मचारी और 4,000 कर्मचारी लगाए गए थे. उन्होंने कहा कि पहले फेज के उद्घाटन के साथ ही नहर की कैपेसिटी 2,681 क्यूसिक बढ़ गई है. पहले नहर की कैपेसिटी 11,192 क्यूसिक थी, जो अब बढ़कर 13,873 क्यूसिक हो गई है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED