Advertisement

राघव चड्ढा के खिलाफ AAP नेताओं ने खोला मोर्चा, आतिशी ने पूछा- क्या आप बीजेपी से डर गए हैं?

आम आदमी पार्टी ने अपने ही सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ खुलकर सामने आ गई है. पार्टी नेता राघव चड्ढा पर सवाल उठा रहे हैं. दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि राघव चड्ढा आप बीजेपी से डर गए हैं? उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मुझे लगता है, वह कम्प्रोमाइज्ड हैं.

Raghav Chadha
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राज्यसभा में AAP के डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया था और पार्टी को निशाने पर लिया था. इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. दिल्ली के पूर्व सीएम आतिशी से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राघव चड्ढा पर सवाल उठाए.

राघव, बीजेपी से डरते क्यों हैं- आतिशी

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि राघव चड्ढा आप बीजेपी से इतना डरते क्यों हैं? आप बीजेपी से सवाल उठाने से डरते क्यों हैं? आज हमारा देश बड़े संकट से गुजर रहा है. आज हमारे देश के लोकतंत्र पर खतरा है, आज हमारे देश के संविधान पर खतरा है. आज हमारे आंखों के सामने इलेक्शन कमीशन का मिसयूज करके पश्चिम बंगाल का इलेक्शन चुराया जा रहा है, लेकिन आप उसपर सवाल नहीं उठा रहे हैं, आप उसपर बोलने से डर रहे हैं. लेकिन जब टीएमसी और पूरा विपक्ष इलेक्शन कमीशन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लेकर आता है तो आप उसपर साइन करने से मना कर देते हैं. उन्होंने कहा कि क्या आप बीजेपी से डर रहे हैं? आज देश के सामने सबसे बड़ा संकट एलपीजी सिलेंडर का है, आप राज्यसभा के सांसद हैं, हो सकता है कि आपको दिक्कत ना हो. लेकिन एक आम परिवार को आज अपने बच्चों के लिए खाना बनाने में दिक्कत हो रही है.

वह कम्प्रोमाइज्ड हैं- सीएम मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पार्टी में संसदीय बोर्ड के नेता समय-समय पर बदलते रहते हैं. यह सामान्य प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि साल 2014-2019 के बीच मैंने भी डॉक्टर धर्मवीर गांधी की जगह ली थी. मान ने कहा कि जब कोई सांसद ऐसा नहीं करता है, तब ये व्हिप का उल्लंघन होता है. व्हिप उल्लंघन के बाद में कार्रवाई की जाती है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का मामला हो या गुजरात में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का, राघव चड्ढा ने इनकी बजाय संसद की कैंटीन में समोसे महंगे होने और पिज्जा की डिलीवरी में देरी का मुद्दा उठाया. सीएम भगवंत मान ने कहा कि मुझे लगता है, वह कम्प्रोमाइज्ड हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement