शादी के लिए ऐसी लड़की चाहिए! लाइफ पार्टनर को लेकर राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी पसंद

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में राहुल ने कहा है कि वे अपनी दादी इंदिरा गांधी को अपने जीवन का प्यार मानते हैं. इंदिरा गांधी उनकी दूसरी मां हैं.

Rahul Gandhi/Twitter
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST
  • शादी पर पहली बार बोले राहुल गांधी
  • राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली बार शादी के लिए अपनी पसंद बताई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जब उन्हें मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी जैसी क्वालिटी वाली लड़की मिल जाएगी वे शादी कर लेंगे. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में राहुल ने कहा है कि वे अपनी दादी इंदिरा गांधी को अपने जीवन का प्यार मानते हैं. इंदिरा गांधी उनकी दूसरी मां हैं. जब राहुल से पूछा गया कि क्या वे ऐसी महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें आपकी दादी जैसे गुण हों. इस पर राहुल ने कहा- यह दिलचस्प सवाल है. मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी. दोनों के गुण हों. ये अच्छा रहेगा.

राहुल गांधी को पसंद है लैम्ब्रेटा

कन्याकुमारी से कश्मीर की पदयात्रा पर निकले राहुल गांधी ने मोटर साइकिल और साइकिल चलाने के क्रेज पर बात की. मैंने इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाया है लेकिन कभी इलेक्ट्रिक बाइक नहीं चलाई. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस इंटरव्यू का लिंक भी साझा किया है. राहुल इस इंटरव्यू में कहा, मेरे पास कोई कार नहीं है. मैं कार में कभी इंट्रेस्टेड भी नहीं रहा. हां, ड्राइविंग करना पसंद है. मेरे पास मोटर बाइक है. मुझे मोटर बाइक चलाना मुझे पसंद है. आप मुझसे कार, इंजिन के बारे में कोई भी बात करिए, मैं 90 फीसदी बातें ठीक जवाब दे सकता हूं. मैं कार ठीक कर सकता हूं. मुझे तेज चलना पसंद है. हवा, पानी या जमीन...हर जगह तेज चलना. मुझे पुरानी लैम्ब्रेटा भी उतनी ही पसंद है, जितनी कि R-1। RD-350 पसंद है. एप्रीलिया RS-250 बाइक मेरी जिंदगी का प्यार है. मैं जब लंदन में था तब उसे चलाता था.

जिनके पास काम नहीं वे दूसरों को गाली देते हैं

अपने नाम का मजाक बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, मुझे परवाह नहीं है. आपको जो कहना है कहिए. मेरे लिए यह मायने नहीं रखता है. मैं किसी से नफरत नहीं करता हूं. आप मुझे गाली दे सकते हैं, मार सकते हैं लेकिन फिर भी मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा. पप्पू बुलाए जाने को राहुल ने विपक्ष का प्रोपोगेंड करार दिया. उन्होंने कहा, वे लोग डर की वजह से ऐसा कहते हैं. उनकी जिंदगी में कुछ नहीं हो रहा. इसलिए वे मुझे गाली देते हैं. कोई बात नहीं. मैं इसका भी स्वागत करता हूं. आप मुझे और कई नाम से बुला सकते हैं. मुझे फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब भी इलेक्ट्रिक वाहनों और ड्रोन के मामले में पीछे है क्योंकि इसके लिए यहां जरूरी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED