Bihar Special Trains: रेल यात्रियों को बड़ी राहत! दिल्ली-पुणे जाने के लिए चलेगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, कंफर्म टिकट मिलना होगा आसान

बिहार के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है, जिससे यात्रियों को आने वाले महीनों में सुविधा मिलेगी.

Special Train
जहांगीर आलम
  • समस्तीपुर,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने पहले से संचालित 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया गया है.

इस सूची में पुणे-दानापुर स्पेशल, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, दानापुर-आनंद विहार स्पेशल, शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल, सहरसा-आनंद विहार स्पेशल, उधना-मधुबनी स्पेशल और उधना-झंझारपुर स्पेशल शामिल हैं.

ट्रेनों की सूची
1.गाड़ी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल- 28.09.2026 तक प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 01450 दानापुर-पुणे स्पेशल- 30.09.2026 तक प्रतिदिन

2. गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल- 31.07.2026 तक प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल- 01.08.2026 तक प्रतिदिन

3. गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल- 31.07.2026 तक प्रतिदिन
गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल- 01.08.2026 तक प्रतिदिन

4. गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल- 26.07.2026 तक प्रत्येक रविवार
गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल- 27.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार

5, गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल- 26.07.2026 तक प्रत्येक रविवार
गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल- 27.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार

6, गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल- 31.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार
गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल- 01.08.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शनिवार एवं रविवार

7, गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल- 31.07.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार
गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल- 01.08.2026 तक प्रत्येक शनिवार

8. गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल- 31.07.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार
गाड़ी संख्या 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल- 02.08.2026 तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार

9. गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल- 28.07.2026 तक प्रत्येक मंगलवार
गाड़ी संख्या 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल- 30.07.2026 तक प्रत्येक गुरुवार

10. गाड़ी संख्या 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल- 26.07.2026 तक प्रत्येक रविवार
गाड़ी संख्या 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल- 27.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार

11. गाड़ी संख्या 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल- 26.07.2026 तक प्रत्येक रविवार
गाड़ी संख्या 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल- 27.07.2026 तक प्रत्येक सोमवार

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED