Advertisement

Indian Railways: खुशखबरी! रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई, बिहार, तेलंगाना सहित कई राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा, यहां देखें लिस्ट 

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से दानापुर-सिकंदराबाद, रक्सौल-हैदराबाद और सिकंदराबाद के बीच कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. अब इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है.

Indian Rail
gnttv.com
  • समस्तीपुर ,
  • 28 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST
  • यात्रियों के अच्छे रिस्पांस के बाद फेरे बढ़ाने का लिया गया फैसला 
  • हजारों यात्रियों को आवागमन में होगी सहूलियत

रेल से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने छठ के बाद यात्रियों की भीड़ और स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए इनके परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है. इससे बिहार, तेलंगाना सहित कई राज्यों के यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत होगी. कंफर्म टिकट आसानी से मिल जाएगा. आइए जानते हैं किन ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है. 

इन ट्रेनों की परिचालन अवधि में हुआ विस्तार
1. गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन: वर्तमान में सिकंदराबाद और दानापुर के बीच 25.11.2023 से परिचालन किया जा रहा है. अब इसे 02.12.2023 से 27.01.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. 

2. गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: वर्तमान में दानापुर और सिकंदराबाद के बीच 27.11.2023 से इस गाड़ी का परिचालन किया जा रहा है. इसे अब 04.12.2023 से 29.01.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी संख्या 07419/07420 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल में सेकेंड एसी की दो कोच, 2A cum 3A का एक कोच, थर्ड ऐसी के 05 कोच, शयनयान के 10, साधारण श्रेणी के 04 और एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे. 

3. गाड़ी संख्या 07051 हैदाराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन: वर्तमान में यह ट्रेन हैदराबाद और रक्सौल के बीच 25.11.2023 से चलाई जा रही है. इसे अब 02.12.2023 से 27.01.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. 

4. गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: वर्तमान में रक्सौल और सिंकदराबाद के बीच यह ट्रेन 28.11.2023 से चलाई जा रही है. इसे अब 05.12.2023 से 30.01.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी सं. 07051/07052 हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल में 2A के दो कोच, 2A cum 3A का एक कोच, 3A के पांच कोच, शयनयान के आठ, साधारण श्रेणी के चार एवं एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.  
 
5. गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन: वर्तमान में सिंकदराबाद और रक्सौल के बीच यह ट्रेन 29.11.2023 चलाई जा रही है. इसे अब 06.12.2023 से 31.01.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को चलाने का निर्णय लिया गया है.

6. गाड़ी संख्या 07008 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: रक्सौल और सिंकदराबाद के बीच इस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इसे अब 08.12.2023 से 02.02.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को चलाने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी संख्या 07007/07008 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल में शयनयान के चार, साधारण श्रेणी के 18 और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 24 कोच होंगे.   

(जहांगीर आलम की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement