Advertisement

Weather Updates: कहीं बारिश तो कहीं हीटवेब का अलर्ट, जानिए Delhi NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कैसा रहने वाला है मौसम

Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली में इस वीकेंड पर बारिश की संभावना जताई है तो वहीं आने वाले दिनों के लिए बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. चलिए जानते हैं कि मौसम विभाग ने क्या कहा है.

Weather Update (File Photo)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2024,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है. मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. बता दें कि अप्रैल माह की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे. हालांकि बीच बीच में बारिश और हवाओं ने लोगों को राहत जरूर दी लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में हीटवेव ने लोगों को परेशान कर रखा है. ताजा अपडेट के अनुसार मौसम विभाग ने जहां कुछ राज्यों के लिए हीट वेब का अलर्ट जारी किया है तो वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों के लिए बारिश और धूल भरी आंधी चलने के आसार जताए हैं.

वीकेंड पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताई है और तापमान 40 डिग्री से कम रहने की बात कही है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. रविवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहा सकता है. न सिर्फ इस वीकेंड पर बल्कि आने वाले 10 दिनों तक तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रह सकता है. ऐसे में दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलती दिखाई दे रही है.

इन राज्यों में लू का अलर्ट

दिल्ली के अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है. इन राज्यों के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं आने वाले दिनों में बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है. बता दें कि हाल ही में गंगोत्री धाम सहित गोमुख ट्रैक पर बर्फबारी भी देखने को मिली है. ऐसे में यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

हीटवेव से ऐसे बचें

बीच-बीच में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है लेकिन हीटवेव का भी खतरा बना हुआ है. ऐसे में खुद का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. हीटवेव के दौरान घर से बाहर न निकलें. बहुत जरूरी काम हो तो सिर ढक कर और छाता लेकर बाहर निकलें. चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं. शरीर में पानी की कमी न होने दें. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement