Advertisement

Rajya Sabha Election 2022: आरजेडी में टिकट बंटवारे पर तकरार और तेजस्वी की लंदन रवानगी, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिहार में राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी तापमान चढ़ गया है. सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. लेकिन आरजेडी में टिकट बंटवार पर तकरार देखने को मिल रही है. खबर है कि तेजप्रताप यादव कैंडिडेट भी आरजेडी से टिकट पाने की रेस में है. इस बीच तेजस्वी यादव पत्नी के साथ लंदन रवान हो गए हैं.

तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
सुजीत झा
  • पटना,
  • 18 मई 2022,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST
  • राज्यसभा चुनाव के टिकट के लिए आरजेडी में तकरार
  • तेजस्वी यादव पत्नी के साथ लंदन रवाना

राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद बिहार के सभी राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. एक तरफ बीजेपी और जेडीयू में भी सबकुछ ठीक ठाक नहीं होने की बात सामने आ रही है. तो दूसरी तरफ आरजेडी में कलह की कहानी सामने आ रही है. 

टिकट पर तकरार-
आरजेडी में राज्यसभा की दो  सीटों के लिए उम्मीदवार बनाए जाने हैं. जिसको लेकर मंथन के साथ तकरार की खबरें सामने आ रही हैं. आपको बता दें कि आरजेडी में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी ऑफिस में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में  सभी नेता पहुंचे. तेजस्वी यादव भी दिल्ली से बैठक में शामिल होने पहुंचे. लेकिन तेजप्रताप के बैठक में पहुंचने और नारेबाजी को लेकर तेजस्वी नाराज बताए जा रहे हैं. इसलिए इस मसले से उनके दूरी बनाए जाने की बात सामने आ रही है.

टिकट की रेस में तेजप्रताप का कैंडिडेट-
उधर, तेजप्रताप लगातार पार्टी के कार्यों में दखल दे रहे हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक तेजप्रताप यादव को लगता है कि राज्यसभा टिकट में अपनी दखलअंदाजी बढ़ाकर पार्टी में वर्चस्व बढ़ा सकते हैं. इसलिए कहा जा रहा है कि तेजप्रताप का एक कैंडिडेट भी टिकट की रेस में है. राज्यसभा की दो सीटों को लेकर पार्टी में खींचतान मची हुई है. इस बीच तेजस्वी यादव एक सेमिनार में भाग लेने के लिए पत्नी के साथ लंदन रवाना हो रहे हैं. इसलिए कहा जा रहा है कि पार्टी के अंदर विवाद और बढ़ेगा.

लंदन रवान हुए तेजस्वी-
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी लंदन में ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज के लेक्चर थिएटर में होने वाले पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेंगे. 'द फ्यूचर ऑफ अपोजिशन पॉलिटिक्स इन इंडिया' के विषय पर डिस्कशन होना है. जिसमें कई बड़े चेहरे शामिल होंगे. पार्टी की सियासत को बीच मझधार में छोड़कर तेजस्वी यादव के लंदन रवाना होने पर पार्टी के कई चेहरे नाराज बताए जा रहे हैं. लंदन में आयोजित सेमिनार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपनी बात रखेंगे. इस विषय पर डिस्कशन में शामिल होने वाले लोगों में कांग्रेस के सलमान खुर्शीद, सीपीआई मार्क्सवादी के सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस से सांसद मोहिना मोइत्रा, प्रद्योत विक्रमदेव वर्मन के साथ तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक तेजस्वी के साथ सांसद मनोज झा भी लंदन गए रवाना हुए हैं.

उम्मीदवारों पर नहीं बन पा रही सहमति-
पार्टी सूत्रों की मानें तो सबकुछ ठीक नहीं है. किसी भी नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है. पार्टी के एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि जिस पर नेता राजी हैं, उस पर लालू परिवार को आपत्ति है और जिस पर लालू परिवार राजी है, उस पर पार्टी के नेता राजी नहीं हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक मीसा भारती का राज्यसभा जाना तो तय है लेकिन दूसरी सीट के लिये पेंच फंसा हुआ है.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement