फूट-फूटकर रोने लगे पुलिसवाले, खुद भी भावुक हुए SP, विदाई का Video Viral

उत्तर प्रदेश में रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा के विदाई समारोह में माहौल भावुक हो गई. कई पुलिसवालों की आंखों में आंसू आ गए. एसपी मिश्रा ने सिपाहियों को चुप कराया और कहा कि रोना नहीं है. लेकिन इस माहौल को देखकर एसपी खुद अपने आंसू भी नहीं रोक पाए.

SP Farewell
gnttv.com
  • रामपुर,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

उत्तर प्रदेश में रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा का ट्रांसफर हो गया. इसके बाद उनका विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान माहौल भावुक हो गया. कई पुलिसवालों की आंखों में आंसू आ गए. विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

पुलिसवालों की आंखों में आ गए आंसू-
कार्यक्रम के दौरान जैसे ही एसपी साहब मंच पर पहुंचे, माहौल पूरी तरह भावनात्मक हो गया. अपने संबोधन में उन्होंने रामपुर में बिताए गए समय, पुलिस टीम के सहयोग और जनता के साथ बने रिश्तों को याद किया. उन्होंने कहा कि यह जिला उनके लिए सिर्फ एक पोस्टिंग नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह रहा. इसी दौरान कई पुलिसकर्मी अपने जज़्बात नहीं संभाल पाए और उनकी आंखें नम हो गईं. माहौल तब और भावुक हो गया, जब खुद एसपी विद्यासागर मिश्रा भी बोलते-बोलते रुक गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए.

पुलिसकर्मियों ने अपने एसपी के नेतृत्व, सख्ती और साथ ही मानवीय व्यवहार की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में न केवल कानून-व्यवस्था बेहतर हुई, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच भरोसा भी मजबूत हुआ.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-
समारोह के अंत में सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. यह विदाई समारोह सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक मजबूत रिश्ते के टूटने का एहसास बन गया, जिसे वहां मौजूद हर व्यक्ति ने दिल से महसूस किया, साथी पूरा पुलिस विभाग और कई महिला पुलिसकर्मी अपने जज्बात नहीं रोक पाई. जिन्हे भावुक देख खुद पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र अपने जज्बात नहीं रोक पाए और भावुक हो गए. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. और लोग ऐसी विदाई की सराहना कर रहे हैं.

SP विद्यासागर का PAC में ट्रांसफर-
रामपुर में ट्रांसफर होने के बाद पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा की विदाई का आयोजन किया गया. करीब डेढ़ साल से ज्यादा समय रामपुर के पुलिस अधीक्षक रहे विद्यासागर मिश्र का अब सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर ट्रांसफर हो गया है. जिसके बाद पूरे पुलिस विभाग ने विदाई समारोह का आयोजन पुलिस लाइन में किया. इस समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

(आमिर खान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED