Advertisement

Ranveer Singh look From Pralay Set: प्रलय के सेट से लीक हुई रणवीर सिंह की तस्वीरें, फैंस को याद आया हमजा, जानें क्या है फिल्म की स्टोरीलाइन

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'प्रलय' के सेट से उनका नया लुक लीक हो गया है. लंबे बालों वाले इस लुक में वह कल्याणी प्रियदर्शन और जॉम्बीज के साथ नजर आ रहे हैं.

Ranveer Singh look From Pralay
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

रणवीर सिंह की पिछली फिल्मों में उनके अलग-अलग लुक ने खूब चर्चा बटोरी है और अब अभिनेता अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त में शुरू हुई है और अभी इसका काम चल रहा है. इसी बीच सेट से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनमें रणवीर सिंह का नया लुक नजर आ रहा है. सबसे ज्यादा ध्यान उनके लंबे बालों ने खींचा है, जिसे देखने के बाद फैंस को 'धुरंधर' के उनके मशहूर किरदार हमजा की याद आ गई. फिल्म में रणवीर के साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी और शूटिंग मुंबई के साथ उसके आसपास की रियल लोकेशन पर की जा रही है. 

सेट से सामने आया रणवीर का नया लुक
लीक हुए वीडियो में रणवीर सिंह एक लड़की को अपनी पीठ पर उठाकर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी चलती नजर आ रही हैं. कल्याणी इस दौरान ब्राउन टैंक टॉप और हरे रंग की ट्राउजर में दिखाई दे रही हैं. वहीं रणवीर के लंबे बाल साफ नजर आ रहे हैं. यही लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का सबसे बड़ा कारण बना है, क्योंकि इससे उनके फैंस को धुरंधर की याद आ गई.

तस्वीर में दिखा जॉम्बीज का भी सीन
सिर्फ वीडियो ही नहीं, 'प्रलय' के सेट से एक और तस्वीर भी सामने आई है. इसमें रणवीर सिंह एक्शन पोज में दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास जॉम्बीज पड़े नजर आ रहे हैं. सेट से सामने आई इन झलकियों ने फिल्म की कहानी और इसके माहौल को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

मुंबई में रियल लोकेशन पर हो रही शूटिंग
'प्रलय' की शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हुई थी. फिल्म की शूटिंग मुंबई और उसके आसपास की वास्तविक लोकेशन पर की जा रही है. मेकर्स का मकसद फिल्म में असल दुनिया दिखाना है, इसके लिए असल लोकेशन की जरूरत है. रणवीर के साथ फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में हैं. दोनों की शूटिंग से जुड़ी झलक अब सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फिल्म की चर्चा और बढ़ गई है. 

300 करोड़ के बजट में बन रही है फिल्म
'प्रलय' को बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है. इसका बजट करीब 300 करोड़ रुपये है. यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी स्टैंडअलोन फिल्मों में से एक हो सकती है. फिल्म में रणवीर सिंह एक्टिंग के साथ अपने बैनर 'मा कसम फिल्म्स' के तहत इसे को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है. 

महामारी के बाद की मुंबई की कहानी है 'प्रलय'
फिल्म को एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर बताया जा रहा है. इसकी कहानी एक रियल खतरनाक महामारी के बाद की बदहाल मुंबई पर आधारित है. कहानी में एक शादीशुदा जोड़े के सामने ऐसी स्थिति आती है, जहां उन्हें अफरा-तफरी से भरे शहर में अपनी और लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. फिल्म में बड़े स्तर का एक्शन होने के साथ इंसानी जज्बात को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है. 

'ब्लाइंडनेस' की कहानी पर नहीं बनी है फिल्म
'प्रलय' को लेकर पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि यह फिल्म जोसे सारामागो के मशहूर उपन्यास 'ब्लाइंडनेस' पर आधारित हो सकती है. हालांकि, डायरेक्टर हंसल मेहता ने इस बात को साफ तौर पर खारिज कर दिया है.

'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को दिए इंटरव्यू में हंसल मेहता ने बताया कि फिल्म किसी चीज का अडैप्टेशन नहीं है. उन्होंने कहा कि जय मेहता और विशाल कपूर ने इसकी ओरिजिनल कहानी लिखी है. उन्होंने यह भी कहा कि 'ब्लाइंडनेस' जैसी किताब पर आसानी से फिल्म बनाना संभव नहीं है और वह 2008 में आई इसकी फिल्म देख चुके हैं, जो उन्हें खास नहीं लगी थी.  'प्रलय' की शूटिंग अभी जारी है और मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. फिलहाल सेट से सामने आई रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन की झलकियों ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.

खासकर रणवीर का लंबे बालों वाला लुक अब चर्चा में है और फैंस इसे उनके हमजा अवतार से जोड़कर देख रहे हैं. लेकिन फिल्म में उनका पूरा लुक और किरदार कैसा होगा, इसके लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा. 
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement