Advertisement

Republic Day Parade: अब से एक सप्ताह का होगा गणतंत्र दिवस समारोह, बहुत कुछ पहली बार देखेगा देश

आज भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर नई दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो चुकी है. परेड के दौरान भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और कई अनूठी पहल प्रदर्शित की जाएंगी. चूंकि यह आयोजन कोविड -19 महामारी के दौरान आयोजित किया जा रहा है, इसलिए वायरस के संक्रमण के रिस्क को कम करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

Representational Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST
  • 30 जनवरी तक चलेगा गणतंत्र दिवस समारोह
  • दिखेगा देश की जल-थल और वायु सेना का दम
  • डीआरडीओ की भी निकलेगी झांकी

आज भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर नई दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो चुकी है और इस दौरान भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और कई अनूठी पहल प्रदर्शित की जाएंगी. 

चूंकि यह आयोजन कोविड -19 महामारी के दौरान आयोजित किया जा रहा है, इसलिए वायरस के संक्रमण के रिस्क को कम करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. बताया जा रहा है कि परेड देखने के लिए केवल 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों व वैक्सीन की एक डोज़ ले चुके बच्चों को परेड में प्रवेश की अनुमति दी गई है. सभी के लिए कोविड-19 सावधानियों का पालन करना अनिवार्य है. 

परेड समारोह की शुरुआत में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. परंपरा के अनुसार, राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई. 

एक सप्ताह तक होगा समारोह: 

इस साल गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता के 75वें साल में मनाया जा रहा है, इसलिए, सरकार ने इसे एक साप्ताहिक कार्यक्रम बनाने का फैसला किया। इस वर्ष से, गणतंत्र दिवस का समारोह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन 23 जनवरी से शुरू हो गया था और 30 जनवरी यानी कि ‘शहीद दिवस’ पर खत्म होगा. 

रक्षा मंत्रालय ने इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बहुत अलग-अलग पहल करने की ठानी है. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पहली बार, कोई भारतीय वायु सेना (IAF) 75 विमानों या हेलीकॉप्टरों का भव्य फ्लाईपास्ट दिखा रही है. 

साथ ही, 29 जनवरी को होने वाले 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह के लिए  प्रोजेक्शन मैपिंग के साथ स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन के एक शो की योजना बनाई गई है. यह पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में दिखाया जाएगा. और पहली बार, परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शन करने वाले 480 डांसर्स का चयन राष्ट्रव्यापी वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया है. 

होगा ‘शहीदों को शत शत नमन' कार्यक्रम: 

मुख्य परेड में राष्ट्रीय कैडेट 'शहीदों को शत शत नमन' कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.  और 'कला कुंभ' कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए 75 मीटर के 10 स्क्रॉल का प्रदर्शन होगा. साथ ही, लोगों के देखने के लिए 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन की स्थापना भी की जाएगी. 

परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा, अति विशिष्ट सेवा मेडल संभालेंगे. दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल आलोक काकर परेड सेकेंड-इन-कमांड होंगे. सेना के कुल छह मार्चिंग दस्ते होंगे और इसमें राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट रेजिमेंट, सिख लाइट रेजिमेंट, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स और पैराशूट रेजिमेंट शामिल होंगे. 

दिखेगा देश की जल-थल सेना का दम: 

सेना के कुल छह मार्चिंग दस्ते होंगे और इसमें राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू-कश्मीर लाइट रेजिमेंट, सिख लाइट रेजिमेंट, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स और पैराशूट रेजिमेंट शामिल होंगे. 


मार्चिंग दस्ते यह दिखाएंगे कि किस तरह से पिछले 75 वर्षों में भारतीय सेना की वर्दी और कर्मियों के हथियारों का विकास हुआ है. नौसेना दल में 96 नाविक और चार अधिकारी शामिल होंगे, जिनका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा करेंगे. 

इसके बाद नौसेना की झांकी होगी जिसमें नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं को दर्शाया जायेगा और साथ ही 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत हुई पहलों का प्रदर्शन किया जायेगा. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) देश की रक्षा तकनीकी प्रगति को दर्शाने वाली दो झांकी प्रदर्शित करेगा. 

दिखेगी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी: 

सहायक कमांडेंट अजय मलिक के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मार्चिंग टुकड़ी भी सलामी मंच के आगे मार्च करेगी. नेशनल कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी) बॉयज मार्चिंग दस्ते, का नेतृत्व पंजाब निदेशालय के सीनियर अंडर ऑफिसर रूपेंद्र सिंह चौहान करेंगे और इसमें 100 सीनियर डिवीजन कैडेट शामिल होंगे. 

इसके बाद 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों व नौ मंत्रालयों और विभागों की झांकियां होंगी, जिन्हें 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत विभिन्न विषयों पर तैयार किया गया है. झांकी के बाद 'वंदे भारतम' नामक अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 480 नर्तकियों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन किया जाएगा. 

वायु सेना करेगी भव्य समापन: 

परेड का भव्य समापन और समारोह का सबसे उत्सुक प्रदर्शन, फ्लाईपास्ट होगा जिसमें भारतीय वायु सेना के 75 विमानों/हेलीकॉप्टर कई अलग-अलग फॉर्मेशन का प्रदर्शन करेंगे. राष्ट्र की रक्षा में शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करने के लिए एनसीसी 'शहीदों को शत शत नमन' का एक राष्ट्रव्यापी प्रमुख कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. 

एक और अनोख पहल के रूप में, रक्षा मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से एक राष्ट्रव्यापी 'वीर गाथा' प्रतियोगिता का आयोजन किया, ताकि स्कूली छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं पर प्रोजेक्ट करने के लिए प्रेरित किया जा सके.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement