Advertisement

Rishikesh River Rafting : पर्यटकों का इंतजार हुआ खत्म! ऋषिकेश में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

ऋषिकेश में शनिवार से रिवर राफ्टिंग शुरू हो गई है. अब पर्यटक यहां जाकर इसका आनंद ले सकते हैं. मानसून के मौसम में रिवर राफ्टिंग को 2 महीनों ( जुलाई और अगस्त ) के लिए सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया जाता है.

ऋषिकेश में फिर राफ्टिंग का मजा ले सकेंगे पर्यटक
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST
  • ऋषिकेश में शुरू हुई रिवर राफ्टिंग
  • अब पर्यटक ले सकेंगे राफ्टिंग का आनंद

रिवर राफ्टिंग के दिवानों के लिए गुड न्यूज है. ऋषिकेश में महीनों से राफ्टिंग करने का इंतजार कर रहे लोग अब फिर से इस रोमांच का मजा ले सकेंगे. शनिवार को फिर से रिवर राफ्टिंग को टूरिस्ट के लिए शुरू किया गया है. गंगा के विश्व प्रसिद्ध कौडियाला मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन ने राफ्टिंग की गतिविधि शुरू कर दिया है. पहले चरण में मरीन ड्राइव से शिवपुरी तथा क्लब हाउस से मुनिकिरेती तक राफ्टिंग के संचालन की अनुमति दी गई है. बता दें कि गंगा में जलस्तर बढ़ने के बाद सुरक्षा कारणों से इससे बंद कर दिया गया था.

जुलाई और अगस्त में बंद रहती है राफ्टिंग

जानकारी के अनुसार, रिवर राफ्टिंग का संचालन कराने वाली टीम ने पाया है कि अब गंगा का जलस्तर कम होने लगा है जिसके कारण रिवर राफ्टिंग को फिर से शुरू का फैसला लिया गया है.  बता दे कि मानसून सत्र में सुरक्षा के लिहाज से रिवर राफ्टिंग को जुलाई व अगस्त महीने में बंद कर दिया जाता है. हर बार सितंबर के महीने राफ्टिंग को शुरू कर दिया जाता है लेकिन इस बार पहाड़ों में बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ था जिसके कारण इससे शुरू करने में देरी हुई.

राफ्टिंग के अनुकूल पाया गया जलस्तर

गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से जुड़ी तकनीकी टीम ने बीते शुक्रवार को गंगा में उतरकर राफ्टिंग की संभावनाओं का आकलन किया, जिसमें पाया कि गंगा में जलस्तर अब काफी हद तक राफ्टिंग के अनुकूल हो गया है. जिसके बाद पहले चरण में मरीन ड्राइव से शिवपुरी तथा क्लब हाउस (ब्रह्मपुरी) से खारास्रोत (मुनिकिरेती) तक राफ्टिंग की प्रकिया को शुरू किया जा सकता है, लेकिन शिवपुरी से क्लब हाउस तथा मुनिकिरेती के बीच फिलहाल राफ्टिंग बंद रहेगी.

पर्यटको को था राफ्टिंग के खुलने का इंतजार

ऋषिकेश जाने के बाद पर्यटको को हमेशा ही रिवर राफ्टिंग करने का इंतजार रहता है. सितंबर में राफ्टिंग करने के प्लान से ही टूरिस्ट यहां आते है. रिवर राफ्टिंग का संचालन वाली टीम ने बताया है कि सितंबर शुरू होने के बाद पर्यटक राफ्टिंग करने के लिए पहुंच तो रहें हैं, लेकिन राफ्टिंग शुरू ना हो पाने के कारण उन्हें मायूस होकर ही लौटना पड़ रहा है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement