उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद इन दिनों काफी चर्चा में हैं. एक दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक और इमरान मसूद की तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ था और अब उनकी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. 2027 के विधानसभा चुनाव में इमरान मसूद के परिवार से चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने कांग्रेस का हाथ छोड़ समाजवादी की साइकिल पर सवार हुए. लखनऊ में अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में जॉइनिंग कराई.
समाजवादी पार्टी में शामिल हुए इमरान मसूद के दामाद-
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में पिछले कई दिनों से चल रही सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद की समाजवादी पार्टी में जाने की चर्चाओं पर आज विराम लग गया, आज लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद के पौत्र शायान मसूद ने अपने पिता शाजान मसूद के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें अखिलेश यादव ने पटका पहनाकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.
कांग्रेस छोड़ने का फैसला क्यों?
इमरान मसूद के दामाद ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला तब किया, जब इमरान मसूद ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान 2027 विधानसभा चुनाव अपने परिवार से किसी भी सदस्य को चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था. तभी से शायान मसूद ने इमरान मसूद से दूरी बना ली थी और सोशल मीडिया पर तभी से ही चर्चाएं चल रही थी कि कभी भी शायान मसूद समाजवादी पार्टी का दामन थाम हम सकते हैं और आज उन चर्चाओं पर विराम लग गया जब शायान मसूद ने अपने पिता के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
इमरान मसूद मशहूर सियासी घराने से आते हैं-
इमरान मसूद और काजी रशीद मसूद के परिवार के बीच चाचा-भतीजे का पारिवारिक और राजनीतिक संबंध है. स्वर्गीय काजी रशीद मसूद (पूर्व केंद्रीय मंत्री) रिश्ते में इमरान मसूद के चाचा लगते हैं, और इमरान मसूद उनके भतीजे हैं. सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की राजनीति में यह 'काजी परिवार' एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार माना जाता है. लेकिन राजनीति में चुनाव लड़ने को लेकर काजी परिवार के दोनों बेटे और अब दामाद भी आमने सामने आ गए हैं. शायान मसूद समाजवादी से चुनाव लड़ने की तैयारी में है हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि उनका टिकट हो पता है या नहीं.
ये भी पढ़ें: